फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Bicycling cycle' from SP pulls out

सपा ने पुल से निकाली ‘धन्यवाद साइकिल यात्रा’

Mon, 22 Jan 2018 02:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 22 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
श्यामगंज फ्लाईओवर के लोकार्पण के मौके पर सपा-भाजपा के बीच खूब सियासत हुई। सपा की महानगर इकाई ने लोकार्पण के फौरन बाद श्यामगंज फ्लाईओवर से ‘धन्यवाद साइकिल यात्रा’ निकाली। इसमें लोहिया वाहिनी, यूथ बिग्रेड, समाजवादी छात्र सभा आदि सपा के फ्रंटल संगठन भी शामिल हुए। सपाइयों ने श्यामगंज फ्लाईओवर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तोहफा बताया। 
विज्ञापन

‘धन्यवाद साइकिल यात्रा’ को सपा के मिशन कंपाउंड स्थित दफ्तर में पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, विकास भवन रोड होती हुई श्यामगंज पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने पुल पर रुककर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए नारे भी लगाए। ईंट पजाया चौराहा पर साइकिल यात्रा का समापन हुआ। 
विज्ञापन

इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी को तमाम पुलों की सौगात दी। श्यामगंज पुल का उद्घाटन पहले ही हो चुका है। भाजपा जबसे सत्ता में आई है, तबसे एक भी पुल स्वीकृत नहीं हो पाया है। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि सपा सरकार ने जो विकास की गंगा बहाई थी, उसमें भाजपा नेता सांप्रदायिकता फैलाकर हाथ धो रहे हैं। पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि बरेली की जनता भाजपा नेताओं के छल को जानती है। महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि सपा सरकार ने श्यामगंज में पुल बनवाकर शहर के दो हिस्सों को जोड़ा। यात्रा में प्रमोद विष्ट, प्रमोद यादव, हैदर अली, जगवीर यादव, रेहान अली, वैभव गंगवार, सुनील यादव, जोगेंद्र पटेल, गौरव यादव, कमल विज्ञान, फैज मोहम्ममद, विनोद गंगवार, भूपेंद्र यादव, लक्की मैसी आदि शामल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed