{"_id":"62a8e8d84d593d2d5344cbb5","slug":"bhagwat-katha-week-in-anand-ashram-from-june-24-bareilly-news-bly4881527133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद आश्रम में भागवत कथा सप्ताह 24 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद आश्रम में भागवत कथा सप्ताह 24 जून से
विज्ञापन
कथा व्यास सतेंद्र मोहन शास्त्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
सतेंद्र मोहन शास्त्री 30 जून तक शाम चार बजे से सुनाएंगे कथा
-
कथा से पूर्व रामपुर बाग में निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
बरेली। रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 24 जून से होगा। कथा व्यास सतेंद्र मोहन शास्त्री (ब्रजधाम वाले) होंगे। कथा 30 जून तक रोजाना शाम चार बजे से रात आठ बजे तक होगी।
विज्ञापन
आयोजक मंडल में शामिल कल्पना और शिवराज राय ने बताया कि कथा से पहले कलश यात्रा सुबह नौ बजे रामपुर बाग क्षेत्र में घूमेगी। पहले दिन कथा व्यास श्रीमद्भागवत का माहातम्य एवं कुंती-भीष्म स्तुति का प्रसंग सुनाएंगे। 25 जून को शुकदेव परीक्षित संवाद, ध्रुव चरित्र, 26 जून को भरत-प्रह्लाद चरित्र और नृसिंह अवतार का बखान होगा। आयोेजन के चौथे दिन 27 जून को श्रीकृष्ण जन्म और नंद उत्सव मनाया जाएगा। 28 जून को माखन लीला के साथ ही गिरिराज पूजन होगा। 29 जून को कंस वध, उद्धव चरित्र और श्रीकृष्ण रुक्मिणी मंगल और 30 जून को सुदामा चरित्र के साथ कथा को विश्राम दिया जाएगा। एक जुलाई को भंडारा होगा।
विज्ञापन