{"_id":"63c1c2cb3553370a7d65cab6","slug":"bhagat-singh-koshyari-bareilly-news-bly510037342-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: भगत सिंह कोश्यारी ने किया उत्तरायणी मेले का उद्घाटन, कहा- मातृभाषा और अपनी संस्कृति से करें प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: भगत सिंह कोश्यारी ने किया उत्तरायणी मेले का उद्घाटन, कहा- मातृभाषा और अपनी संस्कृति से करें प्रेम
Sat, 14 Jan 2023 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:00 AM IST
सार
बरेली क्लब मैदान में उत्तरायणी मेला शुक्रवार से शुरू हो गया है। मेले का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। उन्होने कहा कि लोग अपनी मातृभाषा और संस्कृति के प्रति प्रेम करें। इसके प्रति उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मातृभाषा और अपनी संस्कृति से प्रेम करें। प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि कक्षा तीन तक मातृभाषा पढ़ाई जाए। इसके लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को ये बातें कहीं। वह उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से बरेली क्लब मैदान में आयोजित उत्तरायणी मेले के उद्घाटन के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज हमारा देश तरक्की कर रहा है। हम देश के किसी भी हिस्से के रहने वाले हों, कोई भी भाषा बोलते हों, लेकिन सबके भाव एक होते हैं। यही हमारे देश की विशेषता है। बोले- प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की संस्कृति से विशेष लगाव है। इसके प्रोत्साहन के लिए वह काफी काम कर रहे हैं। कुमायूं व गढ़वाल के लोगों को वापस जाकर बागवानी आदि करने की सलाह दी। उत्तरकाशी में किए जा रहे इस तरह के प्रयासों का उल्लेख भी किया।
विज्ञापन
कोश्यारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। उत्तराखंड से बरेली के रिश्ते को अटूट बताया। कहा कि उत्तराखंड के लोग जहां भी जाते हैं, शक्कर की तरह घुल जाते हैं। उन्होंने जोशीमठ में आई आपदा में पीड़ितों का साथ देने की अपील की। इससे पूर्व उन्होंने उत्तरायणी मेले का उद्घाटन किया और मेले को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन