{"_id":"58b99c954f1c1bbd568357e4","slug":"between-college-and-daughters-arrived-in-mirganj-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरगंज में सुरक्षा के बीच कॉलेज पहुंचीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरगंज में सुरक्षा के बीच कॉलेज पहुंचीं बेटियां
बरेली।
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Between college and daughters arrived in Mirganj security
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों के डर से घर बैठी छात्राओं में से ज्यादातर शुक्रवार को स्कूल कॉलेज पहुंचीं। हालांकि शोहदों का खौफ अब भी उनके दिलो-दिमाग से पूरी तरह से निकल नहीं पाया है। एडीएम प्रशासन मनोज कुमार और एसपी देहात यमुना प्रसाद भी सुबह मीरगंज पहुंचे और संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज में छात्राओं और उनके अभिभावकों की बैठक लेकर बेखौफ होकर कॉलेज भेजने की अपील की।
एडीएम और एसपी ने कहा कि शोहदों की हरकतों से परीक्षा के दिनों में पढ़ाई छोड़कर घर बैठना समझदारी की बात नहीं है। प्रशासन ने शोहदों से निपटने के लिए कमर कस ली है। उनकी हर हरकत पर पैनी निगाह रखी जा रही है। सुबह सात से शाम चार बजे तक दियोरिया तिराहा, धन्तिया पुलिया पर पुलिस की पिकेट तैनात रहेगी। कस्बे और हुरहुरी रोड, समसपुर रोड समेत सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। अफसरों ने लड़कियों की बहादुरी की तारीफ करते हुए जरा सा भी खतरा महसूस होने पर उनसे यूपी डायल 100 और 1090 नंबर डायल करने को कहा। भरोसा दिलाया कि एक टोल फ्री काल पर चंद मिनटों में ही पुलिस आपके पास होगी। अभिभावकों से भी बेटियों को हतोत्साहित करने के बजाय उन्हें शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत बनाने की अपील की। अफसरों के आश्वासन पर अभिभावकों ने छात्राओं को शनिवार से नियमित कालेज भेजने का वायदा किया है। बैठक में एसडीएम मीरगंज अर्चना द्विवेदी, सीओ गिरीश कुमार सिंह और मीरगंज थाना प्रभारी देशपाल सिंह भी मौजूद रहे।