फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Before the show will test veteran Rahul Yadav

राहुल अखिलेश के शो से पहले दिग्गज देंगे परीक्षा

Wed, 08 Feb 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 08 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Before the show will test veteran Rahul Yadav
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
बरेली का मिजाज समझते हुए बरेली शहर, कैंट और मीरगंज में कांग्रेस ने हर जाति धर्म के वोट को साधने के लिए अलग-अलग राज्यों से नेता बुलाए हैं। मुस्लिम वोटों को लुभाने के लिए  जोन प्रभारी शकील अहमद, जिला प्रभारी फुरकान अंसारी तो थे ही अब जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद अली भी पहुंच रहे हैं।  प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद आएंगे और राजबब्बर की सभाएं होगी। आखिरी दांव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रोड शो के रूप में 13 को चला जाएगा। 
विज्ञापन

 ब्राह्मण वोटों को साधने के लिए दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को सिटी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। जिला पर्यवेक्षक के रूप में बिहार के दिग्गज नेता तारानंद झा को भेजा गया है। मीरगंज के विधान सभा प्रभारी के तौर पर जातीय वोटों के लिए राव दान सिंह आए हैं। यही नहीं हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद बयाना ने यहां ठाकुर और जाट वोटों को साधने की कोशिश की है। 
विज्ञापन

मुस्लिम वोटों के समीकरण बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद की सभा 10 फरवरी को कराई जाएंगी। इनकी सभा मीरगंज, जोगी नवादा में कराने की तैयार है। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को हिंदू इलाकों में लाया जाएगा इसके लिए राजेंद्र नगर में जगह ढूं्ढी जा रही है।  फुटकर वोटों के लिए नगमा और महिला चौधरी को लाया जाएगा। तिथि किसी की तय नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि एक दो दिन में सब फाइनल हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

13 फरवरी को राहुल गांधी और अखिलेश यादव का संयुक्त रोड शो का संभावित कार्यक्रम है। राहुल गांधी की पहले आजाद इंटर कालेज में सभा का कार्यक्रम तय किया जा रहा था। इसके लिए कांग्रेसियों ने जाकर मैदान का निरीक्षण भी किया। बाद में राहुल और अखिलेश के संयुक्त रोड शो की तैयारी शाम को शुरू हो गई। कांग्रेस के पर्यवेक्षक तारानंद झा ने बताया कि रात में रूट चार्ट बनाकर एप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। अगर मंजूर हो गया तो 13 को सभा हो सकती है। 


कार्यकर्ताओं से हर सीट के मुताबिक जरूरत पूछी गई है उसी के अनुसार जिला कांग्रेस के माध्यम से स्टार प्रचारकों और बड़े नेताओं का कार्यक्रम मांगा गया है। गठबंधन में जिसकी जहां जरूरत होगी वहां वोट मांगने बड़े नेता जाएंगे। एक दो दिन में ही सभी का कार्यक्रम आ जाएगा
-  तारानंद झा, जिला पर्यवेक्षक कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed