फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cooch Behar Trophy Uttar Pradesh cricket team held a practice session in Bareilly

कूच बिहार ट्रॉफी: यूपी की क्रिकेट टीम ने अभ्यास सत्र में बहाया पसीना, बंगाल से होगा मुकाबला

Sun, 14 Dec 2025 11:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Dec 2025 11:22 AM IST
सार

बरेली को तीसरी बार कूच बिहार ट्राफी अंडर-19 मैच की मेजबानी मिली है। यह मैच 16 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। इसके लिए यूपी की टीम यहां पहुंच चुकी है। बंगाल से मुकाबला होगा। 

विज्ञापन
Cooch Behar Trophy Uttar Pradesh cricket team held a practice session in Bareilly
कप्तान भव्य गोयल, साथ में मैनेजर विनय कुमार और हेड कोच ध्रुव सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली जिले में तीसरी बार आयोजित हो रहे अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 19 दिसंबर के बीच यूपी और बंगाल की टीमों के बीच होने वाले मुकाबले के लिए भोजीपुरा स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट मैदान को बीसीसीआई के मानक के अनुसार तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार रात बरेली पहुंची यूपी अंडर-19 टीम ने शनिवार सुबह स्टेडियम में आयोजित अभ्यास सत्र में पसीना बहाया।

विज्ञापन


हेड कोच ध्रुव सिंह के मार्गदर्शन में यूपी के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। फिटनेस व तकनीक पर विशेष फोकस रहा। हेड कोच ने बताया कि टीम इस समय अंक तालिका में 19 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में है। बंगाल को हराने पर यूपी की टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


पिता से मिली क्रिकेट की प्रेरणा  
यूपी टीम के कप्तान गाजियाबाद निवासी भव्य गोयल ने बताया कि उन्हें क्रिकेट की प्रेरणा अपने पिता से मिली। फिर उन्होंने अकादमी जाना शुरू किया और धीरे-धीरे क्रिकेट में आगे बढ़ते चले गए। विराट कोहली को आदर्श मानने वाले ऊपरी क्रम के बल्लेबाज भव्य गोयल ने कहा कि पहले अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों पर बराबर ध्यान दिया गया। टीम का माहौल काफी सकारात्मक है। सभी खिलाड़ी अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा रखते हुए मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। बरेली का मैदान टीम के लिए होम ग्राउंड जैसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिच व मैदान को किया जा रहा तैयार 
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि पिच और ग्राउंड की सभी तैयारियां बीसीसीआई से आए मुख्य पिच क्यूरेटर शिव कुमार यादव की देखरेख में पूरी की जा रही हैं। उनके साथ सहयोगी पिच क्यूरेटर मो. यूसुफ और वरिष्ठ संयुक्त सचिव ओपी कोहली भी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

बेहतरीन लय में हैं खिलाड़ी
कोच ने बताया कि तेज गेंदबाज आयान ने टूर्नामेंट में अब तक नियंत्रित और प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट हासिल किए हैं। भव्य गोयल लगातार रन बना रहे हैं, जबकि अनमोल नौशरन के बल्ले से भी निरंतर रन निकल रहे हैं। भावी शर्मा और कार्तिकेय शर्मा भी अच्छी लय में हैं। खिलाड़ी 70-80 रन तक पहुंच रहे हैं। अब उन्हें इसे शतक में तब्दील करना है। यह टीम का पहला अभ्यास सत्र है। फिलहाल विकेट पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। अंतिम अभ्यास सत्र के बाद ही अंतिम   एकादश का चयन किया जाएगा। टीम मैनेजर विनय कुमार ने अभ्यास सत्र को सफल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed