फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Before Holi, the mawa market remained quiet, prices remained stable.

Bareilly News: होली से पहले मावा बाजार में पसरा सन्नाटा, कीमतें भी स्थिर

Wed, 25 Feb 2026 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Before Holi, the mawa market remained quiet, prices remained stable.
कुतुबखाना बाजार में है मावे की थोक मंडी, एक-दो दिन में बढ़ सकते हैं दाम
विज्ञापन

बरेली। होली की आहट के बीच बरेली के मावा बाजार में फिलहाल खामोशी है। कुतुबखाना स्थित थोक खोवा मंडी में त्योहारी सीजन के बावजूद मांग में वह तेजी नजर नहीं आ रही है, जिसकी उम्मीद व्यापारी कर रहे थे। वर्तमान में मावे की कीमतें 280 से 300 रुपये प्रति किलो के स्तर पर स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि यह स्थिरता अधिक समय तक नहीं टिकेगी। एक-दो दिनों में ही कीमतों में इजाफा हो सकता है।
बाजार में इस समय ग्राहकों की कम आमद ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय कारोबारी अफसर अली ने बताया कि फरीदपुर, आंवला और दातागंज जैसी जगहों से मावे की आवक अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। इसके कारण मंडी में स्टॉक की स्थिति सामान्य है। दूसरी ओर, शुद्ध मावा की तलाश में भटक रहे ग्राहकों के लिए भी स्थिति असमंजस भरी है। मिलावटखोरी को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची है। इसका सीधा असर आपूर्ति पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार राजीव ने बताया कि होली के ठीक पहले जब गुझिया और अन्य मिठाइयों की मांग चरम पर होगी, तब मांग में तेजी आएगी। बाहरी क्षेत्रों से मावे की आवक कम होने और स्थानीय स्तर पर मांग बढ़ने के कारण कीमतों में उछाल आएगा। आने वाले दिनों में कीमतें 400 रुपये प्रतिकिलो तक जा सकती हैं। शहरवासियों को इस बार अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। फिलहाल, व्यापारी और ग्राहक दोनों ही आने वाले दिनों में बाजार के रुख पर नजरें टिकाए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed