{"_id":"61688618eec43630fd211768","slug":"beer-company-s-marketing-officer-s-house-stolen-bareilly-news-bly4628304143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर कंपनी के मार्केटिंग अफसर के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर कंपनी के मार्केटिंग अफसर के घर चोरी
विज्ञापन
फैला पड़ा चोरी का सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीयर कंपनी के मार्केटिंग अफसर अमित शुक्ला के घर का ताला तोड़कर चोर 45 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। उन्होंने थाना बारादरी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
मूलत: हरदोई में चुंगी के पास रहने वाले अमित शुक्ला एक बीयर कंपनी में मार्केटिंग अफसर हैं। बरेली में वह पीलीभीत बाईपास पर आवास विकास कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। रविवार दोपहर अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हरदोई गए थे। आवास विकास स्थित घर में ताला पड़ा था। अमित ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे जब वह हरदोई से लौटे तो दरवाजे पर ताला तो लगा था लेकिन किनारे का एक कुंडा उखड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर के सेंट्रल लॉक वाला दरवाजा भी उखड़ा था और कमरे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी का ताला नहीं टूटा तो चोरों ने उसका पल्ला टेढ़ा करके लॉकर भी तोड़ दिया। लॉकर में रखे 45 हजार रुपये नकद, सोेने का हार और पायल समेत लाखों रुपये के जेवरात चोर ले गए। उन्होंने यूपी 112 को घटना की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।