फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bedi International School Overall Champion in Taekwondo Competition

Bareilly News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेदी इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल चैंपियन

Tue, 11 Aug 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 11 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bedi International School Overall Champion in Taekwondo Competition
बरेली। जिला ताइक्वांडो यूथ क्लब बरेली के तत्वावधान में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बॉक्सिंग हॉल में सोमवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बेदी इंटरनेशनल स्कूल ने पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। टिथौनस स्कूल दूसरे और सोबतीस पब्लिक स्कूल एवं एकेडमी तीसरे स्थान पर रहा। एकेडमी श्रेणी में विद्या ताइक्वांडो एकेडमी प्रथम, मोहित ताइक्वांडो एकेडमी द्वितीय और स्ट्रगल ताइक्वांडो एकेडमी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


विभिन्न श्रेणियों के व्यक्तिगत मुकाबलों में फ्रेशर्स कैटेगरी से दिव्यांश, आर्यन, कबीर, ओजस्विनी, कृदय, आरवी और लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक जीता। पीवी कैटेगरी में धैर्य ने कांस्य पदक, अगस्त्य ने कांस्य, अनुकल्प ने स्वर्ण और आरव ने रजत पदक प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग में अक्षत, अनुभ, अगस्त्य, दृष्टि, एमीशा और अवनी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। कैडेट कैटेगरी में अतुल्या, काव्या, कौशिकी, लक्ष्य और जयंत ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में साम्भवी और वर्तिका सिंह ने स्वर्ण तथा आराध्या ने रजत पदक अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में अदीवा और संगीता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमनदीप बेदी और जेके साहनी, क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, सचिव पुष्पेंद्र सागर, कोषाध्यक्ष अनिल सहित कोच रघुवीर, उत्कर्ष, दीपांशु, अजय, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

मोहसिन, तौहीद, आतिफ और हर्षिता ने जीता स्वर्ण

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप और माधवराव सिंधिया स्कूल में आयोजित संगम कला ग्रुप की गायन प्रतियोगिता में पद्मावती सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मोहसिन हुसैन, तौहीद रजा, मोहम्मद आतिफ और हर्षिता जोशी शामिल हैं। हामी जैदी, उदिक्ष शर्मा और आलोक गंगवार ने रजत पदक हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा त्वंशिका कुंडले ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed