{"_id":"6664f72957f416bd910f5ed4","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-today-at-six-centers-bareilly-news-c-4-bly1015-416777-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीसीटीवी की निगरानी में आज छह केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीसीटीवी की निगरानी में आज छह केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को छह परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा के लिए 3,032 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, मोबाइल के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह के मुताबिक परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों, केंद्राध्यक्षों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक हो चुकी है। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी जरूरी दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेशपत्र और जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
संजीव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में चार केंद्र बने हैं। मुख्य प्रवेश द्वार से अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। सुरक्षाकर्मी, पुरुष और महिला पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगी। परीक्षा के दिन केंद्र से दो सौ मीटर के इलाके में फोटोस्टेट, साइबर कैफे की दुकानें बंद रखने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक भी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
नोडल अधिकारी के मुताबिक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से संचालित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व सुबह सात बजे तक प्रत्येक दशा में केंद्र पर पहुंचना होगा। उनके समक्ष प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं को खोला जाएगा। कक्ष निरीक्षकों को भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करेंगे।
कहां कितने अभ्यर्थी पंजीकृत
परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज के दो केंद्र ब्लॉक ए में 510, ब्लॉक बी में 510, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 510, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 510, डिपार्टमेंट ऑफ लॉ में 510, डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी में 482 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के बाद सील बंद लिफाफे कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित रखवाने के निर्देश हैं। ब्यूरो