फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BEd Entrance Exam: Paper is easy but the candidates got confused on the pattern

बीएड प्रवेश परीक्षा : पेपर आसान मगर पैटर्न पर उलझ गए अभ्यर्थी

Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
BEd Entrance Exam: Paper is easy but the candidates got confused on the pattern
परीक्षा देकर लौटते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रवेश पत्र पर दिए गए प्रारूप से अलग निकला प्रश्नपत्र, शिक्षक भी नहीं कर सके कोई समाधान

विज्ञापन
बरेली। जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। अभ्यर्थियों के मुताबिक प्रश्नपत्र भी काफी आसान था लेकिन परीक्षा कक्ष में मिले प्रश्नपत्र का प्रारूप प्रवेश पत्र पर दिए विवरण से काफी अलग निकला। इसकी वजह से अभ्यर्थियों में असमंजस की भी स्थिति रही। करीब दस फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज, अवंतीबाई महिला महाविद्यालय समेत कई महाविद्यालयों में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। दो पालियों में हुई इस परीक्षा 12908 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन पहली पाली में 11606 ने ही परीक्षा दी और 1302 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 11616 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1292 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह करीब दस फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर आसान था इसलिए उन्हें दिक्कत नहीं हुई। हालांकि माइनस मार्किंग और प्रश्नों के अंकों का विवरण प्रश्नपत्र पर प्रवेश पत्र से अलग होने के कारण उलझन जरूर हुई। बरेली कॉलेज में परीक्षा देने आए शालिनी अग्रवाल, विभोर शर्मा, उदय प्रताप, अंशुमान, राज शुक्ला ने बताया कि प्रवेश पत्र में हर प्रश्न दो अंकों का होने का विवरण था लेकिन प्रश्नपत्र में एक प्रश्न के तीन अंकों का निकला। माइनस मार्किंग के निर्देश में भी प्रवेश पत्र पर दो अंक का प्रश्न गलत होने पर 0.66 अंक काटे जाने की जानकारी दी गई थी लेकिन प्रश्नपत्र पर तीन नंबर के प्रश्न के गलत होने पर एक अंक काटने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक भी नहीं कर सके समस्या का समाधान

अभ्यर्थियों ने अंकों में गड़बड़ी के मामले में कक्ष निरीक्षक से समाधान जानने की कोशिश की तो उन्होंने भी कुछ कर पाने से इनकार कर दिया। कहा, अभ्यर्थी प्रश्नपत्र पर दिए गए विवरण को ही वास्तविक मानें। परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से प्रवेश शुरू हो गया था। कुछ केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो रही थी। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी मास्क लगाकर पहुंचे थे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही जमा करा लिए गए।

परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम

दो पालियों में हुई परीक्षा में पहली पाली दोपहर बारह बजे और दूसरी शाम पांच बजे समाप्त हुई। परीक्षा के छूटने पर बड़ी तादाद में अभ्यर्थी बाहर निकले तो बरेली कॉलेज परिसर के बाहर जाम सा नजारा रहा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गेट संख्या एक के बाहर अभ्यर्थियों के वाहन निकालने और समूह बनाकर खड़े होने की वजह से करीब घंटे भर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed