फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beauty parlor operator is pressurizing the businessman's wife to convert

व्यापारी की पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा ब्यूटी पार्लर संचालक

Sat, 20 Nov 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlor operator is pressurizing the businessman's wife to convert
प्रतीकात्मक
अश्लील बातें करके बुलाता है ब्यूटी पार्लर, समझाने गए पति पर किया हमला
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने किला थाने पहुंचकर जताई नाराजगी
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी की पत्नी को किला का ब्यूटी पार्लर संचालक परेशान कर रहा है और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। व्यापारी जब उसे समझाने पहुंचा तो ब्यूटी पार्लर संचालक ने उन्हें हमला कर घायल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर हिंदू संगठनों ने किला थाने पहुंचकर नाराजगी जताई है।

व्यापारी ने पुलिस को बताया कि किला क्षेत्र में दूसरे समुदाय का युवक ब्यूटी पार्लर चलाता है। किसी तरह उसे उनकी पत्नी का नंबर मिल गया और अब वह फोन पर उनसे अश्लील बातें करके पार्लर आने का दबाव बनाता है। रास्ते में रोककर आए दिन छेड़छाड़ भी करता है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर आरोपी ने उनकी पत्नी को फोन करके ब्यूटी पार्लर बुलाया और न आने पर परिवार वालों को मारने की धमकी दी। पत्नी ने पूरी बात उन्हें बताई तो वह उसे समझाने ब्यूटी पार्लर पहुंचे। इस पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला करके चोटिल कर दिया। आरोप है कि उनका मोबाइल और रुपये भी छीन लिए, कार में तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के लोग व्यापारी को लेकर किला थाने पहुंचे और नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि ब्यूटी पार्लर संचालक व्यापारी की पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। किला इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed