फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Be careful if you exit Chaupula Road ... anytime there can be sunk

चौपुला रोड से निकलें तो रहें सावधान... कभी भी धंस सकती है

Fri, 04 Sep 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Be careful if you exit Chaupula Road ... anytime there can be sunk
चौपुला रोड पर की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हनुमान मंदिर के सामने सड़क पर बनी दरार और बढ़ी, सर्विस रोड का भी बुरा हाल

विज्ञापन
बरेली। अयूब खां से चौपुला जाने वाली रोड से गुजर रहे हैं तो सावधान रहें.. ये सड़क आवागमन के लिए सुरक्षित नहीं हैं। यहां हनुमान मंदिर के आगे जहां पहले सड़क में दरार आई थी अब वहां गड्ढा दोबारा हो गया है। वहीं हनुमान मंदिर के सामने बुधवार को आई दरार और अधिक बढ़ गई है। इस सड़क पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का ट्रैफिक निकल रहा है मगर ये रोड कभी भी धंस सकती है।
चौपुला सड़क पर जल निगम की अंधाधुंध खोदाई के चलते यहां सड़क और अधिक दरक गई है। हालांकि, बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है मगर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना जारी है। सड़क में जिस तरह से दरार आई है.. इससे यह सड़क वाहनों के निकलने से कभी भी धंस सकती है। ऐसे में इस सड़क से निकलना सुरक्षित नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उस मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया गया है। खोदाई हो जाने के बाद उसकी मरम्मत का काम कराया जाएगा लेकिन अभी भी सड़क पर ट्रैफिक चल रहा है। यहां कार, बाइक सवार, टेंपो और ई-रिक्शा का चलन दिनभर होता है। ऐसे में यहां कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

चौपुला की सर्विस रोड कर रही परेशान

चौपुला की सर्विस रोड का भी बुरा हाल है। एक तरफ से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब पांच मिनट का रास्ता तय करने में आधे घंटे तक का समय लग रहा है। सर्विस रोड पर इतने गड्ढे हैं कि वाहन किसी तरह हिचकोले खाते हुए पार हो रहे हैं। यहां खुले में पड़े सरिया भी पड़ी हैं। सिटी स्टेशन की ओर से आने वाले बड़े वाहन सिर्फ चौकी चौराहा की ओर से गुजर रहे हैं। आने वाले वाहन भी उधर से ही आ रहे हैं। ऐसे में यहां जाम के हालात बने ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed