फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDO Bhadpura sent for training.

Bareilly News: बीडीओ भदपुरा को प्रशिक्षण के लिए भेजा

Sun, 23 Aug 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
BDO Bhadpura sent for training.
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ईशा हर्षिता को लखनऊ में आधारभूत प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। उनके स्थान पर फतेहगंज पश्चिमी के बीडीओ आशीष पाल को भदपुरा ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के निर्धारित समय से आधे घंटे देर से ब्लॉक परिसर पर पहुंचीं ईशा हर्षिता ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत हरीश कुमार भारती ने बताया था कि बीडीओ को नियमानुसार 8:00 बजे ब्लॉक परिसर में उपस्थित होकर ध्वजारोहण करना था। ध्वजारोहण के लिए ब्लॉक प्रशासक रश्मि गंगवार परिसर में सुबह 7:40 बजे पहुंच गई थीं। अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी पहुंच चुके थे। बीडीओ के न आने पर उनको संपर्क किया गया तो उन्होंने जाम में फंसने से देरी होना बताया। इसके बाद प्रशासक ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर दिया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत और ब्लॉक प्रशासक ने बताया कि बीडीओ 8:30 बजे ब्लॉक परिसर पहुंचीं और नाराजगी जताई। इससे अफरा-तफरी हो गई। ध्वजारोहण हो जाने पर उन्होंने तिरंगे से बंधी रस्सी को दोबारा पकड़कर फोटो खिंचवाए। पहली पोस्टिंग में नियमों का उल्लंघन और दुर्व्यवहार की चर्चा रही। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने पर कार्रवाई करते हुए उनको प्रशिक्षण के लिए मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, फतेहगंज पश्चिमी के बीडीओ आशीष पाल को भदपुरा ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन, शासन के आदेशानुसार बीडीओ ईशा हर्षिता को आधारभूत प्रशिक्षण के लिए लखनऊ मुख्यालय भेज दिया गया है। - दिनेश कुमार यादव, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed