फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA parks have become pastures life is dragging on amidst fear and inconvenience

Bareilly News: रामगंगानगर सेक्टर-तीन का हाल... पार्क बने चरागाह, खौफ और असुविधाओं के बीच घिसट रही जिंदगी

Mon, 25 Aug 2025 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 25 Aug 2025 02:23 AM IST
सार

बीडीए की आवासीय योजनाओं की पड़ताल के दौरान नागरिक सुविधाओं का अकाल सामने आया। रामगंगानगर सेक्टर-एक, तीन,चार और नौ के बाशिंदों ने कहा कि वह यहां मकान बनवाकर फंस गए हैं। वह यहां असुविधाओं के बीच रहने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
BDA parks have become pastures life is dragging on amidst fear and inconvenience
रामगंगानगर सेक्टर तीन के निवासी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर-तीन के पार्क चरागाह बन गए हैं। यहां घोड़े व अन्य मवेशी घास चरते हैं। आंतरिक मार्ग झाड़ियों की गिरफ्त में हैं। अधिकतर खंभों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। जिन पर लगी भी हैं, वे जलती नहीं हैं। 

विज्ञापन


सुरक्षा इंतजाम भी नहीं हैं। कई बार चोरियां हो चुकी हैं। सीवर लाइन चालू नहीं है, इसके खुले होल खतरे को दावत दे रहे हैं। वर्षों पहले बनाई गई पानी की टंकी शोपीस बनी हुई है। किसी भी घर में जलापूर्ति नहीं होती। खौफ और असुविधाओं के बीच यहां जिंदगी घिसट रही है।
विज्ञापन


बीडीए की आवासीय योजनाओं की पड़ताल के दौरान नागरिक सुविधाओं का अकाल सामने आया। रामगंगानगर सेक्टर-एक, चार और नौ के बाशिंदों ने वहां मकान बनवाकर फंसने की बात कही। रविवार को सेक्टर-तीन की पड़ताल की गई। बाशिंदों ने बीडीए पर सुविधाएं नहीं देने और शिकायतों की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। बच्चे भी कॉलोनी में फैली बदइंतजामी से व्यथित दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BDA parks have become pastures life is dragging on amidst fear and inconvenience
पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बच्चों को हर वक्त रहता है डर 
सात साल की मासूम ईशानी सागर ने कहा कि कॉलोनी में बहुत मवेशी आते हैं। गटर भी खुला है। इससे साइकिल चलाने में खतरा रहता है। छह साल के स्पर्श गंगवार ने बताया कि कॉलोनी में झाड़ियां अधिक हैं। इसमें सांप घूमते हैं। इससे डर बना रहता है। पार्कों में झूले, बेंच, रोशनी के इंतजाम नहीं हैं। वहां मवेशी चरते रहते हैं। इस वजह से हम वहां खेल भी नहीं पाते।

लेखराज बताते हैं कि उनके घर के सामने सीवर लाइन का होल दो साल से खुला है। शिकायत के बावजूद समस्या निस्तारित नहीं हुई। धर्मेंद्र सागर ने भी घर के सामने सीवर लाइन का होल खुला होने की बात कही। कॉलोनी में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कर कर दिया।

बीडीए उपाध्यक्ष को 10 बार दे चुके प्रार्थना पत्र
यहां के निवासी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कॉलोनीवासियों के साथ वह कम से कम 10 बार बीडीए उपाध्यक्ष को शिकायती पत्र दे चुके हैं, पर कोई नतीजा नहीं निकला। सेक्टर-तीन में 15 साल पहले बनी पानी की टंकी अब तक निष्प्रयोज्य है। पार्क विकसित नहीं है, न ही उसमें गेट लगा है। 

सफाई भी नहीं होती है। पूरी कॉलोनी में झाड़ियां हैं। इसमें सांप, नेवले, शाही जैसे जीव घूमते हैं। कई बार वे घर में घुस आते हैं। डर के कारण बच्चे घर से बाहर नहीं निकलते हैं। कॉलोनी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। कई बार थाने जाकर लोगों ने कॉलोनी में डॉयल 112 के आवागमन की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

बाउंड्री न गार्ड, अंधेरे और झाड़ियों के बीच सताता है चोरों का खौफ
मैं यहां परिवार समेत 15 अप्रैल से निवास कर रहा हूं। यहां अधिकतर खंभों की स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती हैं। कॉलोनी की न तो बाउंड्री है, न ही किसी सुरक्षा गार्ड की तैनाती। अंधेरे और झाड़ियों के बीच चोरों का खौफ बना रहता है। - धर्मेंद्र सिंह

चोरों ने मेरा केबल चुरा लिया। बीडीए भी गए, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मार्ग पर झाड़ियां बहुत हैं। बीडीए जाकर बताया तो थोड़ी-बहुत झाड़ियां काटी गई हैं। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बीडीए उपाध्यक्ष को लिखित शिकायत दे चुके हैं। - धीरेंद्र कुमार

हमारी मांग है कि सेक्टर-तीन में पानी की टंकी और सीवर लाइन चालू कराई जाए। झाड़ियां साफ करवाकर पार्कों को विकसित किया जाए। रोशनी के इंतजाम हों और सुरक्षा दी जाए। बीडीए व्यवस्था दुरुस्त करने का केवल आश्वासन देता है। - आरपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed