{"_id":"677847e7c1210ad6fe0048a1","slug":"bdas-bulldozer-runs-on-illegal-construction-on-the-banks-of-nakatiya-river-bareilly-news-c-4-lko1064-553865-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन
बरेली। नकटिया नदी के डूब क्षेत्र में अवैध कब्जों पर शुक्रवार को बीडीए की टीम ने कार्रवाई की। बीडीए की टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। जमीन पर मिट्टी का भराव कर नदी क्षेत्र में भूखंड बेचने की तैयारी को नाकाम किया गया। जहां प्लाॅटिंग की तैयारी थी, वहां बुलडोजर से खाई खोद दी गई। जो लोग डंपर से मिट्टी डलवा कर पटान कर रहे थे, अब उनसे ही मिट्टी हटवाने की तैयारी है।
शहर में नैनीताल रोड से बीसलपुर रोड तक नदी के आठ किलोमीटर हिस्से में जगह-जगह अवैध कब्जे हैं। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इसे प्रकाशित किया तो बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने इसका संज्ञान लिया। सुबह नौ बजे ही अवैध कब्जे गिराने के लिए टीम भेज दी। सुबह 11 बजे वह खुद भी मौके पर पहुंचे। कुछ लोग मानचित्र स्वीकृत कराए बिना मकान का निर्माण करा रहे थे। ऐसे तीन निर्माण गिराए गए। तीन निर्माण ऐसे मिले, जिनमें कोई निवास नहीं कर रहा था। इन मकानों को बीडीए की टीम ने सील किया है। वीसी ने मौके से ही वस्तुस्थिति की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने मजिस्ट्रेट और खनन अधिकारी को भेजा। अब उन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने खनन की अनुमति लेकर मिट्टी का पटान कराया है।
नदी की जमीन पर मिट्टी का पटान कराने के मामले में सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग कार्रवाई करेंगे। जो निर्माण हुए हैं, उन्हें गिराया गया है। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाए गए कुछ मकान बंद मिले। उन्हें सील करा दिया है। बीडीए अपने क्षेत्र में नदी को अवैध कब्जों से मुक्त कराएगा। जिन कर्मचारियों और अभियंताओं की अनदेखी से कब्जे हुए, उनका भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा। - मंनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
ये कार्रवाई अभी बाकी
- नदी की जमीन को पाटने वालों पर एफआईआर।
- डूब क्षेत्र में पाटी गई मिट्टी को हटाकर पूर्ववत स्थिति लाना।
- अवैध निर्माण गिराकर नदी के क्षेत्र को जस का तस करना।
- नदी के किनारे से काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए पौधरोपण।
अमर उजाला ब्यूरो