{"_id":"677d96a3723ef755cb03d634","slug":"bdas-bulldozer-again-runs-on-illegal-construction-on-the-banks-of-nakatiya-river-bareilly-news-c-4-lko1064-556832-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण पर फिर चला बीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण पर फिर चला बीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन
उमरिया में भी छह स्थानों पर कॉलोनी विकसित करने के लिए किया जा रहा था कब्जा
बरेली। बीडीए की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया। टीम ने पहली बार शुक्रवार को अभियान चलाया, लेकिन सभी निर्माण नहीं हट सके थे। इसलिए दोबारा अभियान शुरू हुआ। नकटिया नदी के निकट उमरिया में भी अवैध निर्माण गिराए गए हैं।
शहरी क्षेत्र से गुजरी नकटिया नदी के करीब आठ किलोमीटर हिस्से में जगह जगह अवैध कब्जे है। कई जगह डूब क्षेत्र में मकान बन गए हैं। बीडीए उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को संज्ञान लिया और कब्जे हटवाए थे। इसके बाद छुट्टी पड़ गई। इसलिए अभियान मंगलवार को दोबारा शुरू हुआ। नकटिया नदी में दूसरी तरफ दिन में 11 बजे बीडीए की टीम पहुंची। टीम ने पाया कि नदी के डूब क्षेत्र में मिट्टी का भराव करके कुछ लोग कॉलोनी बनाने की तैयारी में हैं। भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। नदी किनारे भूखंडों पर नींव बनाई जा रही थी। इस पर टीम ने जेसीबी मशीन चलवाई।
टीम की ओर से बताया गया कि नदी किनारे मनोज कुमार सक्सेना आदि पांच सौ वर्ग मीटर जमीन पर काॅलोनी विकसित कर रहे थे। इसके बाद टीम ने छह स्थानों पर अवैध निर्माण हटवाए। ग्राम उमरिया में अभियान चलाया। लगभग 8000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अजीम ने कॉलोनी विकसित करने की तैयारी की थी। मौके पर नाली और सड़क बन रही थी, जिसे टीम ने गिरा दिया।
विज्ञापन
टीम ने अनीसउद्दीन, रईसउद्दीन की ओर से उमरिया में विकसित की जा रही लगभग 5000 वर्ग मीटर की कॉलोनी के लिए कराए गए स्थल विकास के कार्यों को ध्वस्त कराया। उमरिया में राशिद व अन्य और हमजा खान ने पांच-पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अलग-अलग कॉलोनी विकसित करने की तैयारी थी जिसे प्राधिकरण की टीम ने नाकाम कर दिया।
टीम ने हनीफ खां आदि की ओर से उमरिया में ही 7000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाई गई नालियों और सड़कों को गिराया गया। बीडीए के वीसी मनिकंडन ए ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माण गिराने वाली टीम में अभियंता अजीत साहनी, सीताराम, सुनील कुमार आदि शामिल रहे। अमर उजाला ब्यूरो