Bareilly News: धनतेरस और दिवाली पर छोटे प्लॉट बेचेगा बीडीए, जल्द शुरू होगा पंजीकरण; जानिए कीमत
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) एक बार फिर ग्रेटर बरेली और रामगंगा नगर आवासीय योजना में प्लॉट बेचने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही आवदेन शुरू हो सकते हैं।
विस्तार
धनतेरस और दिवाली पर संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है। बड़ी संख्या में लोग इस दौरान खरीदारी करते हैं। ऐसे लोगों के लिए बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) भी इस बार योजना लाने की तैयारी में है। बीडीए की ओर से 72 से 1000 वर्ग मीटर तक के भूखंड खरीदारी के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
ग्रेटर बरेली में 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रामगंगानगर आवासीय योजना में 33,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर का मूल्य रखा गया है। अगर एक भूखंड के लिए एक से अधिक आवेदन हैं तो लाटरी पद्धति से आवंटन होगा। ग्रेटर बरेली में छोटे भूखंड उपलब्ध हैं। इनकी मांग भी है।
12 किस्तों में कर सकते हैं भुगतान
एक दो दिन में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। भूखंड आवंटित होने के बाद 25 फीसदी तुरंत और शेष भुगतान तीन साल में 12 किस्तों में कर सकते हैं। दो महीने में पूरा भुगतान करने पर कोई ब्याज देय नहीं होगा।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि धनतेरस और दिवाली पर छोटे भूखंडों की मांग रहती है। इस वजह से इस बार भूखंड बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की योजना है। एक-दो दिन में आवेदन मांगे जाएंगे।