{"_id":"67b249b23ab41bbc130967b3","slug":"bda-will-develop-new-township-along-pilibhit-highway-survey-started-bareilly-news-c-4-bly1015-582019-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीलीभीत हाईवे के किनारे नई टाउनशिप विकसित करेगा बीडीए, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीलीभीत हाईवे के किनारे नई टाउनशिप विकसित करेगा बीडीए, सर्वे शुरू
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत हाईवे के किनारे बीडीए नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए सदर तहसील के पांच गांव चिह्नित किए गए हैं। प्रारंभिक सर्वे शुरू हो गया है। स्थिति अनुकूल रही तो सर्वे पूरा होने के बाद भू अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
सदर तहसील के अडपुरा जागीर, आसपुर खूबचंद, कुम्हरा, कलापुर और हरहरपुर गांव के के रकबे पर नई टाउनशिप प्रस्तावित करने से पहले बीडीए और राजस्व विभाग के अधिकारी प्रारंभिक सर्वे कर रहे हैं। महायोजना में इन गांवों की जमीन के आवासीय उपयोग के लिए कोई पाबंदी नहीं है। न ही कोई गांव चकबंदी प्रक्रिया में है। इस वजह से यहां भू अधिग्रहण की प्रक्रिया आसान होगी। बता दें कि प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप का गांव रहपुरा जागीर चकबंदी में होने की वजह से प्रक्रिया अटकी है।
अधिकतम 9.60 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक मिल सकेगा मुआवजा
किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देकर जमीन ली जाएगी। उप निबंधक कार्यालय से जारी सर्किल रेट सूची के मुताबिक, कुम्हरा गांव सड़क के किनारे की जमीन का सर्किल रेट अधिकतम 2.40 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। इसका चार गुना यानी कि मुआवजा 9.60 करोड़ प्रति हेक्टेयर बनेगा। वहीं, चिह्नित पांचों गांवों में सबसे कम सर्किल रेट 75 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कलापुर गांव की सामान्य कृषि भूमि का है। यहां तीन करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा मिल सकेगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
--
पिछली आवासीय योजनाओं की सफलता को देखते हुए एक और टाउनशिप बसाए जाने के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण शुरू कराया है। लोग उत्साहित हैं और वे जमीन देना चाहते हैं। सर्वे पूरा होते ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। - योगेंद्र कुमार, सचिव, बीडीए