फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA took action to demolish the market with a bulldozer in Bareilly

बरेली में बड़ी कार्रवाई: गुलजार मार्केट पर चला बीडीए का बुलडोजर... कई दुकानें ध्वस्त, व्यापारियों में रोष

Sat, 26 Apr 2025 05:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 05:55 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में व्यापारियों से तीखी नोक-झोंक के बाद बीडीए ने शनिवार को इज्जतनगर रोड स्थित मार्केट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पांच बुलडोजरों से दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।  

विज्ञापन
BDA took action to demolish the market with a bulldozer in Bareilly
दुकानों पर चला बीडीए का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के कार्यालय में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। बीडीए उपाध्याक्ष से व्यापारियों की नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बीडीए की टीम बुलडोजर लेकर इज्जतनगर पहुंच गई। आईवीआरआई रोड स्थित मार्केट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। व्यापारियों को दुकान से सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया। बुलडोजर से दुकान पर लगे बोर्ड गिरा दिए गए। कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन

BDA took action to demolish the market with a bulldozer in Bareilly
कई दुकानों को किया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

दुकानों का सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया 
व्यापारियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कुछ देर के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकी गई। व्यापारियों ने आननफानन अपनी-अपनी दुकानों से सामान बाहर निकाला। शाम पांच बजे से बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर शुरू करा दी। बताया जा रहा है कि बीडीए ने मार्केट को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। इसका व्यापारी विरोध कर रहे थे। आदेश के विरोध में सुबह बीडीए दफ्तर में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अफसरों से जमकर नोकझोंक भी हुई थी।  

यह भी पढ़ें- बरेली में शिकारियों की करतूत: शिकार के लिए खेत में लगाया देसी बम, महिला के साथ हो गया दर्दनाक हादसा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया था प्रदर्शन 
जानकारी के मुताबिक हरिशंकर गंगवार नाम के व्यक्ति की आईवीआरआई रोड पर स्थित गुलजार मेंशन नाम से बनी मार्केट को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बीडीए उपाध्यक्ष का घेराव किया था। व्यापारियों ने तीखी नोक-झोंक के बाद कार्यालय के बाहर ही धरना प्रदर्शन कर बीडीए मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। मौके पर सीओ पंकज श्रीवास्तव और बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में कर बातचीत कराई।

विज्ञापन

इसके बाद सोमवार तक बातचीत का आश्वासन दिया गया था। दूसरी ओर शाम करीब चार बजे ही बीडीए का अमला पुलिस बल और बुलडोजर लेकर गुलजार मेंशन मार्केट पर पहुंच गया। मार्केट को ध्वस्त करने की कारवाई शुरू कर दी। इससे व्यापारियों में खलबली मच गई। मार्केट में 17 दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शाम पांच बजे के बाद भी जारी थी।

पांच बुलडोजर, एक जेसीबी व ट्रैक्टर लगा कार्रवाई में 
बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में पांच बुलडोजर, एक जेसीबी और ट्रैक्टर लगाया है। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में भी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed