फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman injured due to crude bomb exploded in a field in Bareilly

बरेली में शिकारियों की करतूत: शिकार के लिए खेत में लगाया देसी बम, महिला के साथ हो गया दर्दनाक हादसा

Sat, 26 Apr 2025 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में शिकारियों ने सूअर का शिकार करने के लिए खेत में देसी बम लगा दिया। इसकी वजह से शनिवार को घास काटने पहुंची महिला के साथ हादसा हो गया। 

विज्ञापन
woman injured due to crude bomb exploded in a field in Bareilly
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए खेत में लगाया गया देसी बम फटने से एक महिला झुलस गई। वह घास काट रही थी। इसी दौरान उसका हंसिया देसी बम पर लग गया, जिससे वह फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। घायल महिला को उठाकर घर ले गए। परिजनों ने उसका उपचार कराया। 

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज के गांव साबरखेड़ा निवासी झाझन लाल की पत्नी मीरा ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे खेत की तरफ घास लेने गई थी। वह पूर्व प्रधान अशफाक के खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान हंसिया लग जाने के कारण वहां रखा देसी बम फट गया। बहुत तेज धमाका हुआ। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गई। 

विज्ञापन

किसानों ने महिला को पहुंचाया घर 
धमाके की आवाज सुनकर किसान मौके पर पहुंचे। घायल महिला को उठाकर उसे घर पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर व अन्य जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारी देसी बम के साथ कुछ खाने की चीज लगा देते हैं। जब जानवर बम के साथ लगी खाने वाली चीज को खाता है तो बम उसके पेट में फट जाता है और वहीं गिर जाता है। शिकारी उसे उठा ले जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: दरोगा जी की ये कैसी मुस्तैदी... वॉकी-टॉकी ही हो गया चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

वनकर्मी अकबर अली ने बताया कि शिकारी लोग जंगली सूअर का शिकार करने के लिए जंगलों में गुड़ के साथ देसी बम को लगाते हैं। जब सूअर गुड़ के साथ बम को खा लेता है तभी फटने से सूअर मर जाता है। बम लगाने वाले शिकारियों की तलाश की जा रही है। उधर, इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed