{"_id":"6701db54a8d7c022fa034376","slug":"bda-team-that-came-to-stop-illegal-construction-was-taken-hostage-and-beaten-by-former-mp-member-bareilly-news-c-4-lko1018-495768-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध निर्माण रोकने पहुंची बीडीए की टीम को पूर्व जिपं सदस्य ने बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध निर्माण रोकने पहुंची बीडीए की टीम को पूर्व जिपं सदस्य ने बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
बरेली। बदायूं रोड पर अवैध निर्माण रोकने पहुंचे बीडीए के दो सुपरवाइजरों को कॉलोनाइजर ने अपने बेटे और छह साथियों के साथ मिलकर बंधक बनाकर पीट दिया। आरोपियों ने टीम के साथ गाली-गलौज भी की। कहा कि पहले एक कॉलोनी तोड़ चुके हो। दूसरी नहीं तोड़ने देंगे। यह कॉलोनी तो हम बनाकर रहेंगे, कहते हुए उनको पीट दिया। कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लोकसेवक को बंधक बनाकर पीटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी बीडीए के सुपरवाइजर ओमप्रकाश की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, चार अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे वह अपने साथी बच्चन वर्मा के साथ अवैध निर्माण की रोकथाम के लिए कैंट क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। बदायूं रोड पर लाल फाटक के पास पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की स्वीकृति के बिना ही 50 बीघा जमीन पर प्लाॅटिंग कर रहा था। वहां एक हजार वर्गमीटर जमीन पर नौ मीटर ऊंची दीवार का निर्माण कराया जा रहा था।
मौके पर पहुंचकर वह निर्माण से संबंधित जानकारी लेने लगे। इसी दौरान राजकुमार सिंह ने उनको निर्माणधीन कॉलोनी के अंदर बुलाया और गेट बंद करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे व छह अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज और पिटाई की। एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
पहली कार्रवाई के बाद मानने लगा रंजिश
बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले बदायूं रोड पर ही राजकुमार सिंह की अवैध कॉलोनी को प्राधिकरण की ओर से ध्वस्त कराया गया था। इसके बाद से ही आरोपी रंजिश मान रहा था। उसने दूसरी कॉलोनी का निर्माण कराने के लिए भी बीडीए से स्वीकृति नहीं ली। इस दौरान जब टीम वहां पहुंची तो हमला कर दिया।
पहले भी दिया जा चुका है नोटिस, अब ध्वस्तीकरण की तैयारी
बीडीए ने राजकुमार सिंह अवैध निर्माण के खिलाफ 18 जून 2022 को भी नोटिस जारी किया था। सुनवाई के लिए 30 जून व सात सितंबर की तिथि नियत की गई थी। दोनों ही तारीखों पर आरोपी अनुपस्थित रहा। इसके बाद निर्माण को ध्वस्त कराने का आदेश बीडीए की ओर से दिया गया। इस पर सुपरवाइजर बच्चन वर्मा की ओर से रिपोर्ट लगाई गई है कि बार-बार जाने पर भी निर्माण स्थल पर राजकुमार सिंह नहीं मिला तो दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया। अब बीडीए अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की तैयारी में है। संवाद
--
टीम के साथ जो घटना हुई है, उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। उसका ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। - मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बीडीए