{"_id":"67500bbf667143f9a407861b","slug":"bda-sealed-the-showroom-again-police-will-monitor-bareilly-news-c-4-lko1064-533848-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीडीए ने फिर सील किया शोरूम, पुलिस करेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीडीए ने फिर सील किया शोरूम, पुलिस करेगी निगरानी
Wed, 04 Dec 2024 01:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
बरेली। बीडीए की टीम ने मंगलवार सुबह एक बार फिर प्रभातनगर स्थित शोरूम को सील कर नोटिस चस्पा किया है। इस बार टीम ने अपना ताला लगाकर सील लगाई है। साथ ही, इसकी निगरानी की जिम्मेदारी प्रेमनगर पुलिस को सौंपी है। विरोध में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।
पिछली बार बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने रोहित शौरी के शोरूम पर सिर्फ प्लास्टिक की सील लगाई थी, जिसे शोरूम स्वामी ने तोड़ दिया था। इस बार भी सील तोड़कर शोरूम खोले जाने का अंदेशा होने की वजह से अफसर देर शाम तक पल-पल की खबर लेते रहे। इसको देखते हुए व्यापारियों ने अपना इरादा बदल दिया। संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। नगर निगम पहुंचकर महापौर से भी शिकायत की। बीडीए की कार्रवाई को गलत ठहराया। अफसरों पर आरोप लगाए।
प्रकरण में कब क्या हुआ
29 जुलाई को मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराने पर शोरूम को सील किया।
25 नवंबर को सुनवाई के बाद निर्माण को अवैध ठहराते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया।
27 नवंबर को सील तोड़कर दोबारा शोरूम संचालित करने की पुष्टि हुई।
27 नवंबर को बीडीए के जेई रमन कुमार ने प्राॅपर्टी की मालकिन कृष्णा सक्सेना और शोरूम संचालक रोहित शौरी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
30 नवंबर को कुछ व्यापारियों और बीडीए की टीम के बीच खींचतान हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
-- -
डीएम ने दिया आश्वासन
डीसी फोटो
ज्ञापन देने वालों में संयुक्त व्यापार मंडल में शामिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय जागरण उद्योग व्यापार मंडल विशाल मल्होत्रा, प्रांतीय औद्योगिक व्यापार मंडल सुदेश अग्रवाल, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जितेंद्र रस्तोगी, उत्तर प्रदेश उद्योग प्रांतीय मंडल शोभित सक्सेना ,अमरजीत सिंह बक्शी आदि शामिल रहे। व्यापारियों के मुताबिक बातचीत में डीएम ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह ज्ञापन को शासन को भेज देंगे।
विज्ञापन
मंडलायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल
आर्किटेक्ट सुशील शौरी के साथ व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी विशाल सक्सेना, शोभित सक्सेना, अनिल अग्रवाल, रोहित जिंदल ने मंगलवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल से मुलाकात की। अपना पक्ष रखा। विशाल सक्सेना के मुताबिक मंडलायुक्त ने जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
-- -
दर्जी चौक पर तीसरी बार सील किया अवैध निर्माण
बरेली। बड़ा बाजार के दर्जी चौक पर बीडीए की टीम ने मंगलवार को सुबह सात बजे कुंवर कृपाशंकर मार्केट के 250 मीटर हिस्से को तीसरी बार सील किया। अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार के आदेश पर बीडीए की टीम पहुंची। टीम ने निर्माण को अवैध बताते हुए सील कर दिया और नोटिस भी चस्पा किया है। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। ब्यूरो