{"_id":"69aaf9b49ba028b1e504b54a","slug":"bda-sale-23-plots-three-apartments-and-a-showroom-in-the-auction-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: नीलामी में 23 भूखंड, तीन अपार्टमेंट और एक शोरूम की बिक्री, बीडीए को मिला 138 करोड़ रुपये का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: नीलामी में 23 भूखंड, तीन अपार्टमेंट और एक शोरूम की बिक्री, बीडीए को मिला 138 करोड़ रुपये का राजस्व
Fri, 06 Mar 2026 09:29 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:29 PM IST
सार
बरेली में बीडीए ने शुक्रवार को रामगंगानगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं के व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी के जरिए बिक्री की। इससे एक दिन में करीब 138 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
बीडीए दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से आयोजित नीलामी में शुक्रवार को 23 भूखंड, तीन अपार्टमेंट और एक शोरूम की बिक्री हुई। प्राधिकरण की रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं के व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी में निवेशकों ने उत्साह दिखाया। बीडीए को एक ही दिन में करीब 138 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में आयोजित नीलामी शिविर में विभिन्न श्रेणी और क्षेत्रफल के रिक्त व्यावसायिक भूखंडों को बोली के लिए रखा गया। कई प्लॉटों के लिए उम्मीद से कहीं ऊंची बोली लगाई गई।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि प्रस्तावित नई टाउनशिप को पूरी तरह आधुनिक मानकों पर विकसित किया जाएगा। इसमें 45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़कों के साथ 18 मीटर की आंतरिक सड़कें होंगी। 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस दौरान बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव और संयुक्त सचिव दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन