फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA preparing to give plot in industrial township

Bareilly News: इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भूखंड देने की तैयारी में बीडीए

Sun, 22 Sep 2024 07:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
BDA preparing to give plot in industrial township
- 14,900 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से 7,50 से 10 हजार वर्गमीटर तक का भूखंड ले सकेंगे उद्यमी
विज्ञापन

बरेली। परसाखेड़ा के पास रहपुरा जागीर की 113 हेक्टेयर जमीन पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में है। उद्योग लगाने, ट्रांसपोर्टनगर बसाने, गोदाम बनाने आदि के लिए भूखंड दिए जाने का प्रस्ताव है। अब उद्यमियों की जरूरत समझने के लिए डिमांड सर्वे कराया जाएगा। 14,900 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से उद्यमी 7,50 से 10 हजार वर्गमीटर तक के भूखंड ले सकेंगे।
बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि पहले यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप बदायूं रोड पर प्रस्तावित थी, लेकिन उद्यमियों से संवाद के बाद इसे परसाखेड़ा में विकसित करने का निर्णय लिया गया। यहां पहले से औद्योगिक इकाइयां लगी हैं। इंडस्ट्रियल टाउनशिप में रिहायशी भूखंड नहीं होंगे, लेकिन रेस्टोरेंट आदि जरूरी सुविधाओं के लिए छोटे भूखंड भी आवंटित किए जाएंगे। परियोजना शुरू होने के बाद छोटे भूखंडों का आकार और उनके लिए नीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

इसी माह डिमांड सर्वे पूरा करने के बाद सड़कों के लिए एलाइनमेंट होगा। जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी, उन्हें सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। अभी इस क्षेत्र में सर्किल रेट औसतन 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
wwwbdainfo.org पर भूखंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। एक हजार रुपये जमा होंगे। भूखंड नहीं खरीदना चाहते हैं तो रुपये वापस हो जाएंगे। भूखंड खरीदने पर इस धनराशि का समायोजन हो जाएगा। चार जोन में इंडस्ट्रियल टाउनशिप होगी। - योगेंद्र कुमार, सचिव, बीडीए


ये होंगी सुविधाएं
ई-चार्जिंग स्टेशन, कॉमन पैकिंग एरिया, सीएनजी पंप, बैंक, पोस्ट ऑफिस, मेडिकल फैसिलिटी सेंटर, काॅमन फैसिलिटी सेंटर, लेबर हॉस्टल और डॉरमेट्री।

ये होगा भूखंडों का आकारसर्वाधिक भूखंड 750 वर्गमीटर के हैं। इसके बाद 1000, 2000, 3700, 5000 और 10,000 वर्ग मीटर के भूखंड हैं। ट्रांसपोर्टनगर के लिए 750 वर्गमीटर के 70, 1000 वर्गमीटर के 36, 2000 वर्गमीटर के 10, 3700 वर्गमीटर के सात और 5000 वर्गमीटर के आठ भूखंड प्रस्तावित हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed