फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA demolished illegal three-storey building near Nakatiya river

बीडीए ने नकटिया नदी के पास अवैध तीन मंजिला भवन ढहाया

Thu, 18 Nov 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
BDA demolished illegal three-storey building near Nakatiya river
अवैध निर्माण ढहाती बीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
भवन स्वामी ने नोटिस का नहीं दिया जवाब तो की कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। नकटिया नदी के पास वीरभान गुप्ता ने तीन मंजिला अवैध भवन का निर्माण कर लिया। बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से भवन स्वामी को नोटिस दिया गया। जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को महानगर उत्सव-2 के पीछे नकटिया नदी के पास बाईपास रोड पर वीरभान गुप्ता के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। बीडीए ने उप्र नगर योजना और विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की है। इसके अलावा वीरभान गुप्ता और नीरज गुप्ता की पीलीभीत बाईपास रोड पर पांच निर्माणाधीन अवैध दुकानें थी। इन पर बीडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की थी, लेकिन इन लोगों ने सीलिंग हटाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed