फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA demolished illegal colony on mini bypass

मिनी बाईपास पर अवैध कॉलोनी बीडीए ने ध्वस्त की

Fri, 06 Aug 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
BDA demolished illegal colony on mini bypass
अवैध निर्माण ढहाती बीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नोटिस देने के बाद भी अवैध कॉलोनी बसाने का काम नहीं रुका तो की गई कार्रवाई

विज्ञापन
बरेली। निर्मल रिसॉर्ट के मालिक विष्णु अग्रवाल द्वारा मिनी बाईपास पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी बृहस्पतिवार को बीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त कर दी। बरेली विकास प्राधिकरण ने नक्शा पास कराने के लिए नोटिस भी दिया था, लेकिन कालोनाइजर ने बिना नक्शा पास कराए ही काम जारी रखा। इसके अलावा कुछ और जगहों पर भी बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि लाजपतनगर मिनी बाईपास पर चार हजार वर्गमीटर जमीन पर विष्णु अग्रवाल उर्फ लाला और मधुर अग्रवाल अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। पिछले दिनों भाजपा नेता ईशान ने प्राधिकरण में एक पत्र देकर कॉलोनी की शिकायत की थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर नोटिस जारी किया गया, लेकिन कॉलोनी बसाने का काम बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बड़ा बाईपास पर ग्रीन बेल्ट में धर्मेंद्र एन्क्लेव नाम से करीब दस बीघा में अवैध कॉलोनी के लिए नाली और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। इसी क्षेत्र के लालपुर में तीन बीघा में अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जबकि पीलीभीत रोड स्थित बैरियर नंबर दो के पास भी अवैध निर्माण होता मिला। ये सभी अवैध निर्माण भी ध्वस्त कर दिए गए। इधर, कर्मचारी नगर के पार्षद दीपक सक्सेना ने बीडीए की टीम पर कर्मचारी नगर के पार्क की दीवार को भी जेसीबी से गिरा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed