{"_id":"6179b783deea4f5aca574646","slug":"bda-demolished-four-illegal-colonies-on-nainital-road-bareilly-news-bly4642639154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने नैनीताल रोड पर चार अवैध कॉलोनियां ढहाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने नैनीताल रोड पर चार अवैध कॉलोनियां ढहाईं
विज्ञापन
कार्रवाई करती बीडीए की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मानचित्र पास कराए हो रहा था भवनों का निर्माण
बरेली। नैनीताल रोड पर बिना मानचित्र पास कराए बसाई जा रही चार कॉलोनियों को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने जेसीबी से ढहा दिया। बीडीए ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिल्डर से स्वीकृति पत्र देखने के बाद ही भवन या प्लॉट खरीदें।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि नैनीताल रोड पर बड़ा बाईपास पुल के निकट करीब 12 हजार वर्गमीटर जमीन पर सरबजीत सिंह बख्शी उर्फ बिट्टू ने अवैध रूप से बिजली के खंभे लगा दिए और सड़क का निर्माण कराने के बाद दो भवनों का भी निर्माण करा लिया। बीडीए ने दोनों भवन ढहा दिए। इसके अलावा बड़ा बाईपास के निकट छह हजार वर्ग मीटर पर सड़क, नाली, विद्युत पोल लगा दिए गए थे। यहां कॉलोनी निर्माण की तैयारी चल रही थी। बीडीए ने सड़क और नाली तोड़कर विद्युत पोल उखाड़ दिए। नैनीताल रोड पर ही एक कॉलेज के पास सात हजार वर्गमीटर में पप्पू यादव अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। यहां भी निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। माडर्न विलेज रोड पर भी करीब आठ हजार वर्गमीटर जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। उसे भी ध्वस्त कर दिया गया।
बीडीए वीसी ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। शहर के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अवैध कालोनाइजर के झांसे में न आएं। यदि कालोनाइजर कॉलोनी को बीडीए से स्वीकृत बता रहा है तो उससे स्वीकृति पत्र देख लें या फिर बीडीए कार्यालय आकर इसकी पुष्टि जरूर कर लें, तभी भवन या प्लॉट खरीदें।