{"_id":"628405cfbf886a63960872b2","slug":"bda-demolish-enchroachment-in-bareilly-bareilly-news-bly485209031","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने अवैध निर्माण ढहाए, सौ करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने अवैध निर्माण ढहाए, सौ करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को पांच बुलडोजरों से रामगंगानगर आवासीय योजना की जमीन पर बने सौ अवैध मकान ढहा दिए। इस दौरान लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया लेकिन भारी पुलिस फोर्स होने के कारण कार्रवाई में बाधा नहीं डाल सके। महिलाएं भी रोती रहीं, लेकिन बुलडोजर अपना काम करते रहे। बीडीए ने खाली कराई जमीन की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई है।
बीडीए डोहरा रोड पर रामगंगानगर आवासीय योजना के तहत कॉलोनियां विकसित कर रहा है। सैकड़ों लोगों को यहां आवास और प्लॉट दिए जा चुके हैं। सरकारी विभागों को भी बीडीए ने यहां जमीन दी है। यहीं पर बीडीए अपना कार्यालय भी बना रहा है। इस योजना की कुछ जमीन पर दर्जनों लोगों ने कब्जा कर लिया था। वर्षों से यह कब्जा चला आ रहा था। मंगलवार को बीडीए के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, अधिशासी अभियंता आशू मित्तल आदि बुलडोजर लेकर रामगंगानगर आवासीय क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने पहुंचे।
महिलाओं ने किया विरोध, रोने लगीं पर बुलडोजर नहीं रुके
यहां ब्रह्मपुत्र और साबरमती एन्क्लेव की ओर से पांच बुलडोजरों ने अवैध मकानों को ध्वस्त करना शुरू किया तो महिलाएं आगे आ गईं और रोने लगीं लेकिन पुलिस फोर्स ने उन्हें सामने से हटा दिया। यहां चार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर बने 100 आवास ध्वस्त कर दिए गए। यह कार्रवाई पूरे दिन चली। कुछ लोगों का विरोध तेज हुआ तो एक-दो बुलडोजर की रफ्तार बीच में धीमी हुई लेकिन शाम तक सभी अवैध निर्माण गिरा दिए गए। दूसरे सेक्टरों में भी अवैध कब्जे किए गए हैं। वहां के लोगों ने यह मंजर देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। बीडीए दूसरे अवैध निर्मार्णों को भी गिराने की तैयारी कर रहा है। मालूम हो कि बीडीए ने इससे पहले यहां अभियान चलाकर 80 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई थी। 40 से अधिक अवैध निर्माण गिराए थे।
विज्ञापन
अवैध मकान जिन लोगों ने बनाए थे, उन्हें ऑफर दिया गया था। बीडीए उन्हें सस्ती दरों पर प्लाट मुहैया करा रहा था लेकिन कुछ ही लोगों ने इस ऑफर को स्वीकारा। बाकी अवैध निर्माण गिरा दिए गए हैं। बीडीए की रामगंगानगर आवासीय योजना में लगभग 100 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है।
- जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बीडीए