{"_id":"69ec0cbcae7394394a00abef","slug":"bda-colony-and-shops-will-be-re-measured-soon-bareilly-news-c-4-bly1053-870995-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीडीए कॉलोनी और दुकानों की जल्द होगी दोबारा पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीडीए कॉलोनी और दुकानों की जल्द होगी दोबारा पैमाइश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल रोड स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर क्षेत्र में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की कॉलोनी को लेकर गहराए विवाद के निपटारे के लिए प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। संयुक्त टीम ने जमीन की दोबारा पैमाइश की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह पैमाइश एक-दो दिनों में शुरू हो सकती है। इसी के साथ जिन व्यापारियों को आपत्ति है उनकी दुकानों की पैमाइश की जाएगी।
अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय की अध्यक्षता में बुधवार को प्रशासन, बीडीए, नगर निगम और राजस्व विभाग की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में जमीन की पैमाइश को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बीडीए ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया कि कॉलोनी का निर्माण भूमि अधिग्रहण के बाद नियमानुसार किया गया था। इसके सभी नक्शे भी प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत हैं।
संयुक्त टीम ने नगर निगम, तहसील और बीडीए के अभिलेखों का मिलान भी पूरा कर लिया है। हालांकि, शहर में वीआईपी मूवमेंट के कारण शुक्रवार को टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। अब विभाग की ओर से पैमाइश के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विवाद सुलझाने का उद्देश्य : इस प्रक्रिया का उद्देश्य बीडीए की कॉलोनी और आसपास की भूमि की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट करना है। पैमाइश के बाद प्रशासन स्थानीय निवासियों के साथ बैठक करेगा। इस बैठक में स्थिति को साझा किया जाएगा। इसका लक्ष्य लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद को आपसी सहमति और पारदर्शिता के साथ समाप्त करना है। संयुक्त टीम किसी भी दिन मौके पर पहुंचकर मुआयना शुरू कर सकती है। संवाद