फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA and RITES officers will meeting on the possibilities of Metro rail

Bareilly News: बरेली में मेट्रो चलाई जाएगी या लाइट मेट्रो... मंथन करेंगे बीडीए और राइट्स के अफसर

Tue, 24 Sep 2024 07:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 07:28 AM IST
सार

बरेली में दो रूटों पर मेट्रो रेल का संचालन प्रस्तावित है। इसे लेकर मंगलवार को बैठक होगा, जिसमें बीडीए और राइट्स के अफसर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मंथन करेंगे। 

विज्ञापन
BDA and RITES officers will meeting on the possibilities of Metro rail
लाइट मेट्रो - फोटो : विभाग

विस्तार

बरेली में दो साल पहले शुरू हुई शहर में मेट्रो संचालन की कवायद मंगलवार को बीडीए और राइट्स के अफसरों की बैठक में कुछ और आगे बढ़ जाएगी। इसमें यह साफ हो जाएगा कि मेट्रो का संचालन किया जाएगा या फिर लाइट मेट्रो चलाई जाएगी। शहर में दो रूटों पर मेट्रो का संचालन प्रस्तावित है। काम भी दो चरणों में होना है।

विज्ञापन


शहर में मेट्रो के संचालन की कवायद दो साल पहले शुरू हुई थी। इसी वर्ष जुलाई में कार्रवाई कुछ आगे बढ़ी। इसके बाद अब फिर बैठक होगी। शासन ने मेट्रो की डीपीआर से लेकर नक्शे और रूट के सर्वेक्षण की जिम्मेदारी बीडीए को दी है। बीडीए ने राइट्स कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


Special Trains: त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, बरेली होते हुए गुजरेंगी 36 विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन


राइट्स मेट्रो के लिए डीपीआर तैयार कर बीडीए को सौंप चुकी है। परियोजना पर तीन से पांच हजार करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। मंगलवार को होने वाली बैठक में लाइट मेट्रो और मेट्रो के संचालन की संभावना और इस पर आने वाले खर्च पर भी मंथन किया जाएगा।

राइट्स ने बीडीए को ट्रैफिक और सिस्टम चयन रिपोर्ट भी दी है। इसमें यातायात अध्ययन, यात्रा मांग पूर्वानुमान, सवारियों का अनुमान आदि शामिल हैं। अंतिम एएआर और अंतिम डीपीआर भी अगले दो सप्ताह में दे दी जाएगी।

इन रूटों पर मेट्रो का संचालन प्रस्तावित
  • पहले चरण में 12 किमी का कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह रेलवे जंक्शन से चौकी चौराहा-सेटेलाइट बस अड्डा-रुहेलखंड
  • यूनिवर्सिटी-फनसिटी-बैरियर टू तिराहा तक फैला होगा। दूसरे चरण में 9.50 किमी का कॉरिडोर चौकी चौराहा-अय्यूब खां
  • चौराहा-कुतुबखाना चौराहा-कोहाड़ापीर तिराहा, डेलापीर तिराहा, आईवीआरआई से बैरियर टू तिराहे तक रहेगा। भविष्य में चौकी चौराहे से
  • रामपुर रोड पर सीबीगंज और बदायूं रोड पर साउथ सिटी तक मेट्रो लाइन का विस्तार प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed