{"_id":"60617dd4820f160219aec79144ddbfdc","slug":"baval-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों से भिड़ा दरोगा का बेटा, पथराव, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों से भिड़ा दरोगा का बेटा, पथराव, छह घायल
बरेली
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किसी बच्चे ने दरोगा के जवान बेटे के सिर पर कंकड़ मार दिया। इस पर दरोगा के बेटे ने पड़ोस की मासूम बच्ची को पीट दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट के साथ ईंट पत्थर चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
प्रेमनगर इलाके के जाटवपुर निवासी सुरेंद्र कुमार पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं और उनकी तैनाती इस समय बिजनौर पुलिस लाइंस में है। यहां दरोगा के मकान का निर्माण चल रहा है। उनका बड़ा बेटा संजीव साहू मंगलवार दोपहर एक बजे मकान निर्माण के लिए रेता लेकर आया था। इसी दौरान पड़ोस के किसी बच्चे द्वारा उछाली गई कंकड़ी संजीव के सिर पर आकर लग गई। इससे वह भड़क गया और पड़ोस की ही मासूम आरुषि पर कंकड़ी मारने का शक जताते हुए उसके बाल पकड़कर पीटने लगा। ये देख कर आरुषि के घरवाले निकल आए और इसका विरोध किया तो झगड़ा बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें संजीव पक्ष के अजीत राजीव और राज कुमारी घायल हो गईं, जबकि दूसरे पक्ष के शिवम का सिर फूट गया और रामा देवी व आरुषि घायल हो गईं। झगड़े के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।