फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Barrackpore Ridge and Great Performance

कटक और बैरकपुर का शानदार प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2015 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 30 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के आईसीएआर जोनल टूर्नामेंट (ईस्टर्न जोन) के दूसरे दिन भी कई मुकाबले हुए। कटक और बैरकपुर का प्रदर्शन शानदार रहा। उसने कई मुकाबले अपने नाम किए।  कबड्डी में सीएआरआई कटक ने आईवीआरआई इज्जतनगर को और सीफा भुवनेश्वर ने आरसीईआर पटना को हराया। वॉलीबॉल शूटिंग में आईवीआरआई ने आईआईएनआरएजी रांची को, सीफा भुवनेश्वर ने निरजैफ्ट कोलकाता को और एनआरआरआई कटक ने सीएआरआई पोर्ट ब्लेयर को हराया। वॉलीबॉल स्मैसिंग में आईवीआरआई ने सीआईएफआरआई बैरकपुर को और एनआरसी मिथुन ने आरसीईआर पटना को शिकस्त दी।
विज्ञापन

दौड़ में भी कई दिलचस्पा मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ में 1 पीके परीदा एनआरआरआई कटक विजेता रहा। किटवाक जेएम रियांग एनईएच बारापानी दूसरे स्थान पर और जे रेमंड जानी एंगल, सीएआरआई पोर्ट ब्लेयर को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में सौ और 200 मीटर दौड़ में डॉ. संध्या केएम सिफरी बैरंकपुर विजेता रही। सिविना मॉल्स सिफरी बैरकपुर दूसरे स्थान पर और आईवीआरआई की रेनू गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में 1500 मीटर में के प्रधान सीएआरआई पोर्ट ब्लेयर विजेता रहे। आरसी मंडप आईआईएनआरजी रांची दूसरे और आरएस बोरा आईवीआरआई तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ऊंची कूद में सिविना मॉल्स सिफरी बैरकपुर विजेता रहीं। डॉ. संध्या केएम सिफरी बैरकपुर दूसरे और सविता साहू एनआरआरआई कटक व शांता मोहनी आरसीईआर पटना को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में जैवलिन सविता देवनाथ आईसीएआर, आरसीनेह बारापानी विजेता रहीं। आर किडू एनआरआरआई कटक को दूसरा और एस साहू एनआरआरआई कटक को तीसरे स्थान मिला। कार्यक्रम का संचालन एसएस नेगी और एसपी सिंह पाठक ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिताएं आईवीआरआई के निदेशक डॉ. आरके सिंह के निर्देशन में हुईं।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के खेलकूद प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, खेल सचिव डॉ. हक, राजेंद्र सिंह, डॉ. वाईपीएस मलिक, डॉ. एसके घोष, अजय शुक्ला, आलोक माथुर, मुन्ना पाठक, महेश पाठक के साथ ही तमाम अधिकारी, वैज्ञानिक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed