फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly's rank improved in development work, 14th place in the state

Bareilly News: विकास कार्य में सुधरी बरेली की रैंक, प्रदेश में 14वां स्थान

Sat, 11 Jan 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bareilly's rank improved in development work, 14th place in the state
बरेली। जिले में विकास योजनाओं पर काम कराने और तेजी लाने के लिए बरेली की रैंक में सुधार हुआ है। दिसंबर में प्रदेश में 14वीं रैंक आई है। नवंबर में बरेली की रैंकिंग 25 थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिसंबर की रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि निरंतर गहन समीक्षा और अधिकारियों की मेहनत की वजह से रैंकिंग सुधारने में मदद मिली है। विकास कार्यक्रमों में 20 अंक की बेहतरी हुई है। इसमें रैंक जहां 10 हुई है। वहीं ओवरऑल रैंकिंग में 11 अंक की छलांग लगाते हुए 14वां स्थान मिला है। प्रदेश में विकास कार्यों का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु गठित सीएम-डैशबोर्ड पर सभी विभागों की सेवाओं, योजनाओं, परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के प्रत्येक माह किए गए प्रदर्शन के आधार पर यह रैंकिंग तय होती है। रिपोर्ट के मुताबिक बरेली को विकास कार्यक्रमों में 10वां स्थान, राजस्व कार्यक्रमों में 30वां स्थान प्राप्त हुआ है। विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल 14वां स्थान मिला है। अमर उजाला ब्यूरो

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed