फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Payal also has an important contribution in ISRO Gaganyaan mission

Bareilly News: इसरो में परचम लहरा रहीं बरेली की पायल, गगनयान मिशन में भी अहम योगदान

Mon, 23 Oct 2023 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 23 Oct 2023 05:55 AM IST
सार

बरेली की पायल अग्रवाल इसरो में कार्यरत हैं। उनके पति दीपक अग्रवाल भी उनके साथ त्रिवेंद्रम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। पायल ने गगनयान मिशन में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Bareilly Payal also has an important contribution in ISRO Gaganyaan mission
वैज्ञानिक पायल अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र की महासप्तमी पर लांच हुए गगनयान मिशन में बरेली की बेटी ने अहम भूमिका निभाई है। वह मानवरहित पहली टेस्ट फ्लाइट लांच व्हीकल के सुपर कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर डिजाइन करने वाली टीम का हिस्सा रही हैं। 

विज्ञापन


शहर के कृष्णा काउंटी मिनी बाइपास निवासी सराफा व्यापारी मुरली मनोहर अग्रवाल की बेटी पायल अग्रवाल इसरो में कार्यरत हैं। उनके पति दीपक अग्रवाल भी उनके साथ त्रिवेंद्रम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


पायल ने बताया कि उन्हें बरेली की बेटी कहलाना पसंद है। वह चाहती हैं कि उनकी तरह ही अन्य बेटियां भी सफल हों। इसके लिए उनको हमेशा बड़े सपने देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2023: 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, सूतक काल में न करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन

बिशप कॉनराड स्कूल से किया 12वीं 
पायल ने बताया कि उन्होंने बिशप कॉनराड स्कूल से वर्ष 1995 में उन्होंने 12वीं पास की थी। उसके बाद श्री राममूर्ति इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया। गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल एस्ट्रोनॉट के लिए बनाए गए क्रू मॉड्यूल के कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर उनकी टीम ने तैयार किया। वर्ष 2004 में उन्होंने उत्तराखंड के दुगड्डा कोटद्वार के दीपक अग्रवाल से शादी की थी। 

शादी के दो साल बाद इसरो में काम करना शुरू किया। वर्ष 2011 में उन्होंने आइआइएसएसटी त्रिवेंद्रम से एमटेक किया। वह अब तक कई महत्वपूर्ण मिशन का हिस्सा रही हैं। दुगड्डा के एक स्कूल को गोद लेकर वह बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता भी मुहैया करा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed