{"_id":"6ab8294952bfce00190d19e5","slug":"bareillys-om-emerges-winner-in-under-19-badminton-bareilly-news-c-4-bly1015-975411-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैडमिंटन अंडर-19 में बरेली के ओम बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैडमिंटन अंडर-19 में बरेली के ओम बने विजेता
Sun, 27 Sep 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इसमें बैडमिंटन व्यक्तिगत में बरेली के ओम अरोरा ने कानपुर के आयुष को हराकर जीत दर्ज की।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए युवा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के दौरान विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों व व्यक्तिगत स्पर्धाओं के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैडमिंटन व्यक्तिगत वर्ग में बरेली के ओम अरोरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉयज अंडर-19 सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में कानपुर के आयुष कुमार को 2-1 से हराया। वहीं बॉयज अंडर-14 में सहारनपुर के अभिनव विजेता और मुरादाबाद के इशांत गिल उपविजेता रहे। अंडर-17 में अयोध्या के दिव्यांश ने प्रयागराज के प्रखर तिवारी को हराकर पहला स्थान पाया। बालिका बैडमिंटन वर्ग में अंडर-14 का खिताब अयोध्या की स्वतंत्रिका ने जीता, जबकि अंडर-17 में सहारनपुर की प्रगारी गुप्ता विजेता बनीं। बालिका अंडर-19 में मेरठ की रुद्राक्षी राणा ने वाराणसी की अदिति को 2-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
टेबल टेनिस की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में बालक अंडर-14 में लखनऊ के आरुष गौर, अंडर-17 में प्रयागराज के आर्यन कुमार और अंडर-19 में प्रयागराज के सुशांत सिंह विजेता रहे। बालिका वर्ग में अंडर-14 में प्रयागराज की अंशिका गुप्ता, अंडर-17 में प्रयागराज की शालिनी देवी और अंडर-19 में अयोध्या की शालिनी ने पहला स्थान हासिल किया।
टेबल टेनिस टीम स्पर्धाओं में बालक अंडर-14 में लखनऊ, अंडर-17 में प्रयागराज तथा अंडर-19 में गोरखपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। बालिका टीम स्पर्धाओं में अंडर-14 एवं अंडर-17 का खिताब प्रयागराज ने जीता, जबकि अंडर-19 में अयोध्या मंडल की टीम विजेता बनी।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय ने डॉ. अजीत कुमार का तथा मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) विकास खंडेलवाल का स्वागत किया।