फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly's Aashi is making waves in Mumbai, gets Filmfare Award

Bareilly News: मुंबई में धाक जमा रहीं हैं बरेली की आशी, फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला

Wed, 29 Nov 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's Aashi is making waves in Mumbai, gets Filmfare Award
बरेली। अपनी पहली मूवी बॉम्बे टॉकीज से ही फिल्म जगत में धाक जमाने वाली आशी ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। लगातार बेहतरीन मूवी दे रहीं आशी को रविवार को मुंबई में आयोजित फिल्म फेयर में लस्ट स्टोरीज-दो के लिए बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

शहर में जनकपुरी निवासी गुरुचरण दुआ ने बताया कि बेटी को फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया। बताया कि आशी ने शुरुआती शिक्षा शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल से ली और आगे की पढ़ाई नैनीताल से की। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से स्नातक किया। मुंबई में सेंट जेवियर्स कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में आशी मुंबई गई थीं। वर्ष 2013 में बॉम्बे टॉकीज से उन्होंने खासी पहचान मिली। उसके बाद लगातार आशी कामयाबी की सीढि़यां चढ़ रही हैं। अपनी कंपनी के माध्यम से वह कई लोगों को रोजगार भी दे रही हैं। आशी ने निर्माता के तौर पर कालाकांडी, लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। लस्ट स्टोरी-दो की चार कहानियों को करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। इससे पहले भी इस सीरीज की पहली फिल्म को ऐनी अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed