फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly zone and range top in complaint redressal, district lags behind

Bareilly News: शिकायत निस्तारण में बरेली जोन और रेंज अव्वल, जिला फिसड्डी

Sun, 24 Dec 2023 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bareilly zone and range top in complaint redressal, district lags behind
बरेली। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण में बरेली जोन और रेंज पांच महीने से प्रथम स्थान पर कायम है। नवंबर माह की उपलब्धि पर एडीजी और आईजी ने कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। वहीं, दो शिकायतों के निस्तारण में एक दिन की देरी से बरेली और मुरादाबाद जिले लुढ़ककर 62वीं रैंक पर आ गए हैं।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल के संबंध में प्रदेश स्तर पर मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गई है। नवंबर की रिपोर्ट में बरेली जोन को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। पांच महीनों से जोन शिकायत निस्तारण में पहले स्थान पर है। नवंबर में आईजीआरएस पर 99 शिकायतें आई थीं, इनमें से 98 का निस्तारण गुणवत्तापरक तरीके से किया गया। जोन को प्रथम स्थान मिलने पर एडीजी ने प्रकोष्ठ में तैनात दरोगा सतेंद्र सिंह और महिला आरक्षी कली पांडेय को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

परिक्षेत्र स्तर पर बरेली और मुरादाबाद को प्रथम स्थान मिला है। वहीं जिला स्तर पर बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर को पहली रैंक मिली, जबकि बरेली और मुरादाबाद 62वीं रैंक पर रहे। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि बरेली रेंज के कुल 91 थानों में से 86 थानों को पहला स्थान मिला है। जो थाने पिछड़े हैं, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि दो शिकायतें पटल पर देरी से मिली थीं और निस्तारण में एक दिन की देरी हो गई। अगली बार सुधार का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed