फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly youth made indecent remarks on Mohammed Shami's coach, report

Bareilly News: बरेली के युवक ने मोहम्मद शमी के कोच पर की अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट

Mon, 14 Oct 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Bareilly youth made indecent remarks on Mohammed Shami's coach, report
मुरादाबाद। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अमरोहा निवासी मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी पर इंस्टाग्राम के जरिये अभद्र टिप्पणी की गई। कोच की शिकायत व डीआईजी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने बरेली निवासी आरोपी दीपक चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी 10 साल पहले उनका शिष्य रह चुका है।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को दीपक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कोच को बुरा-भला कहते हुए पोस्ट डाली। इसमें अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया व कई आरोप लगाए। शमी के कोच बदरुद्दीन मुरादाबाद की जिगर कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने डीआईजी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि छह अक्तूबर को बरेली के इज्जतनगर निवासी दीपक चौहान ने इंस्टाग्राम पर झूठे आरोप लगाते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर वीडियो अपलोड किया है। वह वीडियो वायरल कर दुष्प्रचार और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। सिविल लाइंस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed