{"_id":"641e129eca7991bf66011846","slug":"bareilly-won-the-winners-trophy-in-womens-and-mens-category-bareilly-news-c-4-1-105800-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला और पुरुष वर्ग में बरेली ने जीती विजेता ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला और पुरुष वर्ग में बरेली ने जीती विजेता ट्राॅफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 71वीं वार्षिक पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुष वर्ग में पश्चिमी जोन और महिला वर्ग में लखनऊ जोन को 1-0 से पराजित किया।
रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान पर खेली जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया। पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला बरेली और पश्चिमी जोन के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल करने का प्रयास करती रहीं, लेकिन सफल नहीं हुई। दूसरे हाफ में पश्चिमी जोन को एक पेनल्टी मिली और बरेली को गोल करने का मौका मिला, लेकिन पश्चिमी जोन के कीपर ने अच्छा क्षेत्ररक्षण किया। 10 मिनट के अंतराल पर दोबारा पेनल्टी के चलते बरेली ने 1-0 की बढ़त बना ली। समय खत्म होने तक बरेली आगे रही और टीम ने फाइनल में जीत हासिल की।
महिला वर्ग में फाइनल बरेली और लखनऊ जोन की टीम के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों टीम का खाता नहीं खुला। दूसरे हाफ में बरेली की टीम ने रणनीति में बदलाव किया और दबाव बनाते हुए 1-0 की बढ़त बनाई। बरेली ने फाइनल मुकाबला 1-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ. राकेश कुमार, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह और एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान पुलिस लाइन क्षेत्राधिकारी बैजनाथ प्रसाद, कार्यालय क्षेत्राधिकारी प्रियतोष त्रिपाठी, आरआई निरोत्तम सिंह, पीटीआई प्रदीप कसाना आदि उपस्थित रहे।