फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly won the trophy by defeating Meerut Zone

Bareilly News: मेरठ जोन को शिकस्त देकर बरेली ने अपने नाम की ट्रॉफी

Wed, 17 Dec 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bareilly won the trophy by defeating Meerut Zone
बरेली। कानपुर में आयोजित 26वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता में बरेली जोन की टीम ने पहले सेमी फाइनल और फिर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। बरेली जोन ने सेमी फाइनल में पीएसी पूर्वी जोन और फाइनल मुकाबले में मेरठ जोन की टीम को शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क स्टेडियम, 37वीं वाहिनी पीएसी और डीएवी कॉलेज ग्राउंड में कुल 11 मैच खेले गए। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में मेरठ जोन ने प्रयागराज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बरेली जोन ने पीएसी पूर्वी जोन को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल मुकाबला ग्रीन पार्क स्टेडियम में बरेली जोन और मेरठ जोन के बीच हुआ। मेरठ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बनाए।
विज्ञापन

बरेली जोन की टीम ने 18.5 ओवर में 172 रन बनाकर मेरठ जोन को हरा दिया। बरेली टीम के अवनीश चपराना ने शानदार पारी खेली। कमल चंदेल ने आठ विकेट झटके। बरेली जोन की टीम के खिलाड़ियों को एडीजी रमित शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed