फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly wins by defeating Rampur

Bareilly News: रामपुर को हराकर बरेली विजेता

Fri, 13 Dec 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bareilly wins by defeating Rampur
बरेली। 25वीं अंतरजनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष- 2024 का शुभारंभ बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। इसमें बरेली सहित बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा व संभल समेत कुल नौ टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला बरेली बनाम रामपुर के मध्य खेला गया। बरेली के मोहित कटारिया ने 56, अवनीश ने 49 व विकास राघव ने 46 रनों की की पारी खेलते हुए 20 ओवर में 252 रन बनाया।
विज्ञापन

रामपुर की टीम के दुष्यंत ने चार ओवर में 43 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान उतरी रामपुर की टीम 16 ओवरों में 121 रन बनाकर ढेर हो गई और और 131 रनों से बरेली ने जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस दौरान एसएसपी अनुराग आर्य, सीडीओ जगप्रवेश, एसपी सिटी मानुष पारीक, आर्मी मस्टालियन बटालियन कृष्णा यादव, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मुकेश प्रताप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लाइन देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed