{"_id":"66ce6fac67d8abf6e308a3a8","slug":"bareilly-winner-in-girls-category-of-badminton-and-table-tennis-bareilly-news-c-4-lko1018-468204-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैडमिंटन व टेबल टेनिस के बालिका वर्ग में बरेली विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैडमिंटन व टेबल टेनिस के बालिका वर्ग में बरेली विजेता
विज्ञापन
- बैडमिंटन में 18 व टेबल टेनिस में 15 टीमों ने किया प्रतिभाग, मंडलीय विद्यालयी बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज व इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की ओर आयोजित मंडलीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। बरेली की बालिकाओं ने दोनों ही प्रतियोगिताओं में विजयी ट्रॉफी पर कब्जा किया। बालक वर्ग के अंडर-19, 17 व 14 तीनों में ही शाहजहांपुर विजेता व बदायूं उपविजेता रहा। वहीं, बालिका वर्ग अंडर-19 व 14 में बरेली विजेता व शाहजहांपुर उपविजेता और अंडर 17 में शाहजहांपुर विजेता व बरेली की टीम उपविजेता रही।
टेबल टेनिस में अंडर 19 व 14 बालिका वर्ग में बरेली विजेता व पीलीभीत उपविजेता और अंडर-17 में पीलीभीत विजेता व बरेली की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग के अंडर 19, 17 और 14 तीनों में ही बरेली की टीम ने खिताब जीता। अंडर 19 और 17 में बदायूं और 14 में शाहजहांपुर की टीम उपविजेता रही।
खिलाड़ियों को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय व मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीला मैसी ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद के अनुसार प्रदर्शन के आधार पर चयनित टीमें सात से 10 सितंबर तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रदेश विद्यालयी बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने किया। संवाद