फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly weather water logging on roads due to heavy rain in Bareilly

बरेली में दो घंटे मूसलाधार बारिश: सड़कों पर दिखा 'सैलाब' जैसा हाल, शहर के पॉश इलाकों में भी भरा पानी

Sun, 06 Sep 2026 04:41 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 06 Sep 2026 04:41 PM IST
सार

बरेली में रविवार को दोपहर करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव हो गया। इससे नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल खुल गई। दरगाह आला हजरत मोड़ सहित कई प्रमुख इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
bareilly weather water logging on roads due to heavy rain in Bareilly
शहर की सड़कों पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रविवार को दोपहर करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस बारिश ने नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल भी खोल दी। शहर के पॉश इलाके से लेकर निचले इलाकों तक जलभराव हो गया। सड़कों पर सैलाब जैसा हाल दिखा। दरगाह आला हजरत मोड़, मलूकपुर बजरिया, सौदागरान और सिविल लाइन समेत कई प्रमुख इलाके में पानी भर गया। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


bareilly weather water logging on roads due to heavy rain in Bareilly
सुभाषनगर पुलिया के नीचे हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

दुकानों में भरा पानी 
गंदा पानी दुकानों व घरों के भीतर तक घुस गया, जिससे कारोबार ठप हो गया। जलभराव से व्यापारियों और आम जनता को खासा नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदार यासीन रजा ने बताया कि बारिश का पानी सीधे दुकानों के अंदर घुस गया। इससे उनका सामान खराब होने की नौबत आ गई और दुकानदारी रुक गई। पानी के कारण सड़कों पर गड्ढे न दिखने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर गए। गाड़ियां बंद होने से लोगों को धक्का लगाने पर मजबूर होना पड़ा। दरगाह के पास एक महिला पानी में गिर गई। उसे दुकानदार ने निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bareilly weather water logging on roads due to heavy rain in Bareilly
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

जनजीवन पर गहरा असर
शहर के बमनपुरी, मॉडल टाउन, स्टेडियम रोड, डीजीपुरम और डेलीपार चौराहे भी जलमग्न रहे। इन इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया था। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतें आईं। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही सड़कें भी जलमग्न हो गईं। सिविल लाइन में विकास भवन रोड पर भी पानी भर गया। तेज बारिश के दौरान पुराना शहर स्थित कांकरटोला में कब्रिस्तान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed