फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Update New year begins with severe cold orange alert in Bareilly

Bareilly Weather: कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, ऑरेंज अलर्ट जारी; सर्दी में ऐसे रखें सेहत का ख्याल

Mon, 01 Jan 2024 07:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 07:48 AM IST
सार

नए साल के जश्न की रात कड़ाके की ठंड के बीच हुई। नए साल का आगाज भी ऐसा ही रहा। कोहरा और बादल छाने की वजह से नए साल की सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन और बढ़ गई। ऊपर से सर्द हवा नश्तर सी चुभ रही है। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Update New year begins with severe cold orange alert in Bareilly
मां की गोद में मासूम बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई। कोहरा और बादल छाने से सोमवार सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवा चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। साल 2023 के आखिरी दिन गिरे अधिकतम पारे ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हवा का रुख देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर अगले 72 घंटे और कड़ाके की ठंड के आसार जताए हैं। सर्द हवा और पहाड़ों पर हो रही हवा से लोग कंपकंपा रहे हैं। बीते छह दिन से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। 

विज्ञापन

 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा से पश्चिमी विक्षोभ हावी हुआ है। रविवार को अधिकतम 13.6 और न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज हुआ। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में अधिकतम पारा 9.7 डिग्री, न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। क्रमवार वर्ष 2020 में 15.4 डिग्री, 3.9 डिग्री, वर्ष 2021 में 15.5 डिग्री, 9.8 डिग्री, 2022 में 19.7 डिग्री, 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। आगामी दिनों में पारा और लुढ़कने के संकेत हैं।
विज्ञापन


बारिश के बाद कोहरे से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में पारा और लुढ़कने के आसार हैं। इस दौरान लोगों को गलन वाली ठंड का अहसास करना पड़ेगा। पाला गिरेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि नए साल का आगाज कोहरे और शीतलहर से होगा। बारिश के बाद ही कोहरा से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरस बैक्टीरिया के हमले से बचें
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अकीक के मुताबिक सर्दियों में लापरवाही से बीमार होने की आशंका है। सर्द मौसम वायरस-बैक्टीरिया के हमले के अनुकूल होता है। इम्युपिन कम होने पर चपेट में लेता है। कान, त्वचा, आंख, हार्ट, बीपी, हड्डी रोग के मरीज सचेत रहें। बच्चों में निमोनिया, कोल्ड डायरिया, दस्त, सर्दी, खांसी, गले में जकड़न जैसी तकलीफ हो सकती हैं।
 

ऐसे रखें सेहत का ख्याल
- गुनगुना पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं।
- सिर, पैर, हाथ गर्म कपड़ों से ढ़कें।
- तले खाद्य पदार्थ छोड़ें, फल-सब्जी खाएं।
- व्यायाम योग करें, सुबह जॉगिंग से बचें।
- नमक और ज्यादा चीनी का सेवन न करें।
- बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
- बीपी, हार्ट पेंशेंट दवाओं को साथ ही रखें।
- बुजुर्ग और बच्चे खुले में कम ही निकलें।
- दवाओं का सेवन डॉक्टर परामर्श पर करें।

सर्द हवा ने बढ़ा दी हीटर, गीजर, ब्लोअर की बिक्री
बाजारों में गर्म कपड़ों के साथ रूम हीटर, गीजर, ब्लोअर की मांग जबरदस्त है। गैस गीजर की अलग-अलग डिजाइन लोगों को लुभा रही है। साथ ही, सस्ते होने की वजह से लोगों के बजट में भी है। कारोबारी दीपक भसीन ने बताया कि सर्दियों के खरीदारी का दौर दिवाली से ही शुरू हो गया था। पर अब हर दिन बड़ी संख्या में उपकरण बिक रहे हैं। सबसे ज्यादातर गीजर, फिर हीटर आखिर में ब्लोअर की मांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed