Bareilly Weather: घने कोहरे की चपेट में बरेली, ठंड से ठिठुरे लोग, 31 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Bareilly News: मौसम विभाग ने मंगलवार को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। इसके बाद से घना कोहरा छाया हुआ है। बुधवार रात में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। सुबह ही यही हाल रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बृहस्पतिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया कोहरा हुआ है। ऐसा ही हाल बुधवार सुबह रहा। सुबह करीब 11 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन शीतलहर के कारण बेअसर रही। कोहरे और शीतलहर से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। एक जनवरी से हालात सुधरने की उम्मीद है।
पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के साथ ही 26 दिसंबर की सुबह से घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को हाईवे पर दृश्यता 15 मीटर से भी कम रही और शहर के अंदर की सड़कों पर 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट में कहा गया है कि अनुमान है कि अगले 48 घंटे में और भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। कोहरा और घना हो जाएगा। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 20.5 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हुआ है। वहीं एक जनवरी से कोहरा छंटने की संभावना है।
कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार
मंगलवार रात इस सीजन के पहले घने कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। सुपरफास्ट से लेकर राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनों ने भी सर्द मौसम में यात्रियों को खूब इंतजार कराया। कई ट्रेनों को तो रोककर चलाना पड़ा। बरेली से कासगंज और लालकुआं की ओर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई। लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें मंगलवार रात और बुधवार को 10 घंटे तक देरी से बरेली आईं।
22446 कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक 10 घंटे, 20505 राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार घंटे, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आईं। 13152 कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे, 12355 अर्चना एक्सप्रेस तीन घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस एक घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, 12429 नई दिल्ली सुपरफास्ट दो घंटे विलंब से आईं।
वहीं, 20939 सुल्तानपुर सुपरफास्ट डेढ़ घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, 12623 कामाख्या एक्सप्रेस दो घंटे, 12430 दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस दो घंटे, 20504 राजधानी एक्सप्रेस ने आधा घंटे इंतजार कराया। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को सर्द रात में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। फिलहाल ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद कम ही है।