{"_id":"65a34e14f31a98b99b091ca8","slug":"bareilly-weather-forecast-update-today-dense-fog-and-cold-wave-alert-in-bareilly-2024-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Weather: घने कोहरे की आगोश में रुहेलखंड, शीतलहर से कांपे लोग, दो दिन तक कोल्ड डे का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Weather: घने कोहरे की आगोश में रुहेलखंड, शीतलहर से कांपे लोग, दो दिन तक कोल्ड डे का अलर्ट
Sun, 14 Jan 2024 11:19 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:19 AM IST
सार
बरेली में कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बेहाल है। धूप न निकलने और शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया है। रविवार सुबह से ही घना कोहरा छा गया। शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन
बरेली में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बरेली के तापमान में गिरावट जारी है। दिन में शीतलहर सता रही है। रात से ही घना कोहरा छाने लगता है। रविवार सुबह से घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम है। सुबह न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर अगले दो दिन तक शहर में शीत दिन, शीतलहर और घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व शुक्रवार को दिनभर कंपकंपाने के बाद रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिला। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से चार डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर में कोहरे के बीच सूर्यदेव ने शहरवासियों को निहारा पर कंपकंपी बरकरार रही। दिन में भी जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।शाम ढलने के साथ ठंड बढ़ती गई और रात नौ बजे बाजार बंद हो गए। सड़कें भी सूनी हो गईं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। प्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में बरेली छठवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
दो दिन और ठिठुरेंगे शहरवासी
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अगले दो दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में प्रवेश कर रही पहाड़ों की हवा से रुहेलखंड में कड़ाके की ठंड रहेगी। शीत दिन, शीतलहर और घना कोहरा होगा। रात में शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता 25 से 50 मीटर के बीच दर्ज की जाएगी। कुछ जगहों पर 25 मीटर से भी कम होने की आशंका है। लिहाजा, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अगले दो दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में प्रवेश कर रही पहाड़ों की हवा से रुहेलखंड में कड़ाके की ठंड रहेगी। शीत दिन, शीतलहर और घना कोहरा होगा। रात में शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता 25 से 50 मीटर के बीच दर्ज की जाएगी। कुछ जगहों पर 25 मीटर से भी कम होने की आशंका है। लिहाजा, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।