फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Forecast Update Today Cold wave grips Bareilly temperature drops

Bareilly Weather: शीतलहर से कांपा शहर, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम, अभी और सताएगी सर्दी

Sat, 13 Jan 2024 10:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 10:34 AM IST
सार

बरेली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को दिन में थोड़ी देर धूप निकली, लेकिन सर्द हवा से लोग कंपकंपाते रहे। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Update Today Cold wave grips Bareilly temperature drops
शीतलहर से ठिठुरे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बरेली में शीतलहर चल रही है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। धूप न निकलने से तापमान में गिरावट जारी है। शहर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पूर्व शुक्रवार को दिन में थोड़ी देर धूप निकली पर सर्द हवा से लोग कंपकंपाते रहे। मौसम विभाग ने आगे भी कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी होने के भी संकेत हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी हो रही है। इधर, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में सर्द हवा प्रवेश कर रही है। लिहाजा, शहरवासी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार देर शाम को ही शीतलहर हावी हो गई थी। 
विज्ञापन


सर्द हवा से गलन का अहसास
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा लोगों को गलन का अहसास कराती रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से चार डिग्री कम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी दिन में ठंडक रहने के आसार है। हवा में नमी सौ फीसदी होगी। सुबह और शाम शहर से बाहरी इलाकों में दृश्यता 50 मीटर के आसपास दर्ज हो सकती है। लिहाजा, वाहन चलाते समय और रात में आवागमन के दौरान सावधानी बरतें।

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार रात की ट्रेन शुक्रवार सुबह बरेली जंक्शन आई। सर्दी में यात्री परेशान हुए। अयोध्या से नई दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से सुबह 5.20 बजे जंक्शन पहुंची। 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस 2:30 घंटे, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस तीन घंटे, 15934 न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से जंक्शन आईं। 

12332 हिमगिरि सुपरफास्ट चार घंटे, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस 4:42 घंटे, 12469 जम्मूतवी सुपरफास्ट 2:30 घंटे, 15280 पूरबिया एक्सप्रेस तीन घंटे, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट, 14319 बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन घंटे, 12369 कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, 04375 बरेली एक्सप्रेस दो घंटे 45 मिनट, 05061 टनकपुर स्पेशल एक घंटे देरी से बरेली आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed