फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Forecast Today Orange alert for severe heat for four days

Weather: रुहेलखंड में चार दिन तक भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तापमान

Sun, 16 Jun 2024 06:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jun 2024 06:19 AM IST
सार

बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की ओर से चार दिन तक भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Orange alert for severe heat for four days
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मौसम विभाग ने चार दिन तक भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रचंड गर्मी के साथ ही लू के थपेड़े चलेंगे। बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम चली तेज हवा से हल्के बादल घिरे थे, लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका था। न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरा और 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार सुबह से ही भीषण गर्मी रही पर हवा में नमी का स्तर दस फीसदी बढ़ने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट हुई। सामान्य से पांच डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


अब तापमान में बढ़त हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक अगले चार दिन तक लू का प्रभाव रहेगा। शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के कारण लू का असर बढ़ेगा। अनुमान है कि 19 जून तक भीषण गर्मी से पारा में भी बढ़त हो सकती है। पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा के पैटर्न में बदलाव से ही राहत के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में तेज धूप और रात भी रहेगी गर्म
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार तीन दिन में अधिकतम पारा फिर 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दूसरी ओर न्यूनतम पारा तपकर 32 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इससे दिन में धूप से झुलसने के बाद रात में भी तपिश बेहाल करेगी। हवा में नमी का स्तर कम होने से गर्म हवा के थपेड़े सताएंगे। नमी 18 से 30 फीसदी के बीच दर्ज किया जाएगा। अमर उजाला 

रविंद्रनगर शांति विहार में रोजाना सात-आठ घंटे कटौती
बदायूं रोड पर सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े रविंद्रनगर शांति विहार इलाके में आए दिन सात-आठ घंटे तक कटाैती की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। भाजपा के महानगर श्रम प्रकोष्ठ संयोजक सुनील कुमार पटेल ने क्षेत्रीय सांसद और विधायक से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed