Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather change dense fog in the morning

मौसम अपडेट: बरेली में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, दो दिन घना कोहरा छाने की संभावना

Sun, 15 Nov 2026 12:38 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 15 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

बरेली में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रविवार सुबह घना कोहरा छाया। 10 बजे के बाद बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दो दिन घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।  

विज्ञापन
Bareilly Weather change dense fog in the morning
बरेली में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम रही। इससे सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा हटा तो बादल छा गए। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दो दिन घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। बारिश भी हो सकती है। इससे ठंड बढ़ सकती है। शनिवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तापमान में प्रभावी गिरावट होगी। कोहरा भी घना होगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। इसके चलते 16 से 18 नवंबर के बीच दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। ठंड और कोहरे में अचानक वृद्धि होने की संभावना है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

राजेंद्रनगर की हवा में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई सवा सौ पार
शहर में दिवाली के बाद फिर हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार राजेंद्रनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 130 दर्ज हुआ, जो सामान्य से अधिक है। सिविल लाइंस में यह 71 रहा। एक्यूआई के मानकों के अनुसार 0 से 50 तक हवा अच्छी, 51 से 100 तक संतोषजनक और 101 से 200 तक मध्यम श्रेणी में मानी जाती है। 

इस लिहाज से सिविल लाइंस की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही, जबकि राजेंद्रनगर का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज हुआ। मध्यम श्रेणी की हवा से सांस और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है। क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश कुमार के मुताबिक, धूल उड़ने से हल्की धुंध की स्थिति रही। हवा की गति तेज होने पर इसके साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed